{"_id":"6af5b00ad9029ad5100decd2","slug":"jackie-shroff-refuses-to-comment-on-son-tiger-firing-incident-he-was-at-kaali-kheti-trailer-lounch-event-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैकी श्रॉफ: टाइगर हमले पर कैसी रही पिता की प्रतिक्रिया? 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च में पूछा गया सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकी श्रॉफ: टाइगर हमले पर कैसी रही पिता की प्रतिक्रिया? 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च में पूछा गया सवाल
Thu, 12 Nov 2026 05:59 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:59 PM IST
सार
- 18 अक्तूबर को टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के एक फुटबॉल ग्राउंड के पास हमला हुआ।
- इस मामले में अब तक लगभग 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- घटना के दिन अभिनेता की टीम ने एक बयान जारी किया था।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के लगभग महीना हो चुका है। 18 अक्तूबर को जब टाइगर मुंबई के एक फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे, तब तीन लोगों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। इस घटना में ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए। हाल ही में जैकी श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे। यहां उनसे टाइगर पर हमले के मामले में पूछा गया। जानिए उन्होंने कैसी प्रतिक्रिया दी?
विज्ञापन
Trending Videos
टाइगर पर हुई फायरिंग पर क्या बोले जैकी श्रॉफ?
हिंदी फिल्म 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक रिपोर्टर ने जैकी से टाइगर मामले पर उनकी राय जाननी चाही। मगर जैकी श्रॉफ चुप रहे और इसके बजाय उन्होंने भीड़ की तरफ 'फ्लाइंग किस' दिया। उन्होंने अपने कान भी पकड़े और ऊपर आसमान की ओर इशारा किया। हमले के बाद टाइगर भी काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर हैं और उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
हिंदी फिल्म 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक रिपोर्टर ने जैकी से टाइगर मामले पर उनकी राय जाननी चाही। मगर जैकी श्रॉफ चुप रहे और इसके बजाय उन्होंने भीड़ की तरफ 'फ्लाइंग किस' दिया। उन्होंने अपने कान भी पकड़े और ऊपर आसमान की ओर इशारा किया। हमले के बाद टाइगर भी काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर हैं और उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर की टीम ने जारी किया था बयान
घटना के दिन अभिनेता की टीम ने एक छोटा सा बयान जारी कर फैंस को टाइगर की सलामती के बारे में बताया था। बयान में कहा गया, 'टाइगर ठीक हैं।' इस घटना के बाद टाइगर के हाथों, बांहों और छाती पर खरोंच, चोट के निशान और बारूद से जलने के निशान देखे गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक फोटो में, उनकी छाती पर बंधी पट्टी भी दिखाई दे रही थी।

मामले में कितने लोग हुए गिरफ्तार?
टाइगर हमले मामले में अब तक लगभग 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस की जांच जारी है। मुंबई की एक विशेष MCOCA अदालत ने कथित शूटर समेत पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। घटना के बाद, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

काली खेती
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी 'काली खेती'?
- 'काली खेती' को हारिस इम्तियाज खान ने लिखा और निर्देशित किया है।
- इसे सना खान ने प्रोड्यूस किया है।
- इस फिल्म में जैकी के साथ शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं, बाकी कलाकारों में नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी शामिल हैं।
- इस हॉरर फिल्म में जैकी और शरद पिता-बेटे का किरदार निभा रहे हैं।
- यह ग्रामीण थ्रिलर फिल्म एक गांव की रहस्यमयी कहानी बयां करती है।
- ब्लैक कैनवस स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की गई 'काली खेती' 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।