फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress: इन अभिनेत्रियों को दूसरी शादी में मिला सच्चा प्यार, समाज की रीति को तोड़ चुना जीवनसाथी

Tue, 15 Aug 2023 04:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Aug 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
Actress Who Found True Love in Second Marriage Dalljiet Kaur Kamya Punjabi Dipika kakar
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हो या फिर छोटा पर्दा हो, दर्शक यहां अपने पसंदीदा स्टार्स को फॉलो करना काफी पसंद करते हैं। ऑडियंस अपने फेवरेट सितारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। कहते हैं प्यार सिर्फ एक बार ही होता है, लेकिन आज के दौर में ये कहावत सटीक नहीं बैठती है, क्योंकि प्यार कई बार हो सकता है और किसी से भी हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें उनकी दूसरी शादी में सच्चा प्यार मिला है। तो चलिए जानते हैं।

Actress Who Found True Love in Second Marriage Dalljiet Kaur Kamya Punjabi Dipika kakar
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें कि दीपिका अपनी पहली शादी से बिल्कुल खुश नहीं थीं। अभिनेत्री ने दूसरी शादी शोएब इब्राहिम के साथ की है और दोनों एक बच्चे के माता-पिता भी बन गए हैं। दीपिका और शोएब एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Actress Who Found True Love in Second Marriage Dalljiet Kaur Kamya Punjabi Dipika kakar
काम्या पंजाबी और शलभ दांग - फोटो : सोशल मीडिया

काम्या पंजाबी और शलभ दांग
टीवी की दुनिया में अपने दमदार अभिनय से सबको अपना दीवाना बनाने वाली काम्या पंजाबी आज भी अपनी विलेन की भूमिका को लेकर घर घर में जानी जाती हैं। आपको बता दें कि काम्या ने भी दूसरी शादी रचाई है और अब एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। काम्या ने शलभ दांग से दूसरी शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Who Found True Love in Second Marriage Dalljiet Kaur Kamya Punjabi Dipika kakar
दलजीत कौर और निखिल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

दलजीत कौर और निखिल पटेल
छोटे परदे की जानी मानी अभिनेत्री दलजीत कौर ने अब अभिनय से दूरी बना ली है और अपना सारा समय अपने परिवार को दे रही हैं। बता दें कि दलजीत ने अपनी पहली शादी शालीन भनोट से की थी। दोनों की यह शादी ज्यादा दिनों तक सफल नहीं रही। इसके बाद अभिनेत्री ने निखिल पटेल से शादी रचाई है और दोनों बेहद खुशहाल जीवन गुजार रहे हैं।

विज्ञापन
Actress Who Found True Love in Second Marriage Dalljiet Kaur Kamya Punjabi Dipika kakar
डिंपी गांगुली और राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपी गांगुली और राम कपूर
टीवी की दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री डिंपी गांगुली ने भी अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया है। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। डिंपी ने पहले शादी राहुल महाजन से की थी। दोनों की यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई। इसके बाद अभिनेत्री ने राज कपूर से दूसरी शादी की और यह शादी कामयाब रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed