इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में 'जवान' का नाम सबसे ऊपर है। पठान की सफलता के बाद फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म में शाहरुख खान जबर्दस्त एक्शन के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। एटली द्वारा निर्देशित फिल्म में नयनतारा लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं। वहीं, विजय सेतुपति फिल्म में विलेन के किरदार में हैं।
Divya Dutta: दिव्या ने साझा किया इरफान खान-मानव कौल के साथ इंटीमेट सीन का अनुभव, बताया गुड और बैड टच में अंतर
2 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म से एटली और नयनतारा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंद्रन भी इस फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरूआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में फिल्म के प्रचार को लेकर खास योजनाएं बनाई जा रही हैं। इस बीच खबर है कि अभिनेता विजय सेतुपति कथित तौर पर एक विशेष प्रोमो वीडियो शूट किया है।
3 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि फिल्म के बारे में चर्चा पैदा करने के लिए मेकर्स ने विजय सेतुपति के साथ एक विशेष प्रोमो वीडियो शूट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो मुंबई में शूट किया गया है। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का प्रीव्यू (ट्रेलर) रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था।
4 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में शाहरुख खान का अवतार देख कई लोग हैरान रह गए थे। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। किंग खान के अलावा इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू और रिद्धि डोगरा सहित अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण एक कैमियो भूमिका निभा रही हैं।
5 of 5
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जवान के बाद राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। इसे इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने पिता की याद में किया खास पोस्ट, भावुक नोट लिखकर कीं सबकी आंखें नम