साल 2022 ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। आने वाले दिनों में कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में दर्शकों को एंटरटेन करती हुई नजर आएंगी, जिसमें सोनी लिव की रोमांच से भरी नई वेब सीरीज ‘रॉकेज बॉयज’ भी शामिल है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उनका ये इंतजार भी खत्म हो गया है। जी हां, ‘रॉकेट बॉयज’ का ट्रेलर सोनी लिव ने जारी कर दिया है, जो काफी रोमांच से भरा हुआ है। ये वेब सीरीज भारत के दो महान वैज्ञानिकों के जीवन पर आधारित है, जिनका नाम होमी भाभा और विक्रम साराभाई है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे होमी भाभा और विक्रम साराभाई ने मिलकर भारत के विज्ञान को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में जिम सर्भ होमी भाभा और इश्वाक सिंह विक्रम साराभाई के किरदार में दिखाई देंगे।
Rocket Boys Trailer: ‘रॉकेट बॉयज’ के ट्रेलर से फैंस के खड़े हुए रोंगटे, दो महान वैज्ञानिकों की कहानी ने जीता दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन