कभी मशहूर निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी और संजय गुप्ता की फिल्म कांटे में अपनी बिंदास अदाओं से करोड़ों लोगों को दीवाना बना लेने वाली अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर हिंदी मनोरंजन जगत में धमाकेदार वापसी के लिए कमर कस रही हैं। भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर को दर्शकों ने पुलिस के किरदार में बहुत पसंद किया है। ईशा की वापसी एक पुलिसवाली के तौर पर ही होने जा रही है।
2 of 4
Isha Koppikar
- फोटो : Social Media
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की महत्वाकांक्षी वेब सीरीज 'सरपेंट' में नील नितिन मुकेश के विपरीत ईशा कोप्पिकर एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाएंगी। यह सीरीज भारत की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक की सुरक्षा को अपनी सूझ-बूझ से भेदकर एक चोर के भाग जाने की कहानी है। रणदीप हुड्डा की फिल्म 'मैं और चार्ल्स' का निर्देशन कर चुके प्रवाल रमन को इस सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी दी गई है।
3 of 4
Isha Koppikar
- फोटो : social media
अभिनेत्री ईशा इस कहानी को चोर-पुलिस की कहानी के बजाय चूहे-बिल्ली की धर पकड़ की संज्ञा देती हैं। वह कहती हैं, 'यह एक चूहे बिल्ली का खेल है, जहां नायक और विरोधी के बीच जबरदस्त गहमा-गहमी होती है। ऐसी कहानियों में मजा तब दोगुना हो जाता है जब ये दोनों ही बेहद शातिर हों। ये कहानी बेहद आकर्षक है और इसके अंदर कई परतें बनी हुई हैं। थ्रिलर फिल्मों ने मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित किया है। मैं इस सीरीज में पुलिस का किरदार निभाऊंगी, जो मेरे प्रशंसकों को बहुत पसंद है। यह कुछ ऐसा है, जो स्वाभाविक रूप से मुझ पर काफी सटीक बैठता है।'
4 of 4
Isha Koppikar
- फोटो : instagram
लोगों की धारणा बनी हुई है कि अगर कोई कलाकार पुलिस के किरदार में दिखाई देगा, तो वह खड़ूस, क्रूर और अभद्र होगा। इस पर ईशा कहती है, 'इस सीरीज में मेरा पुलिस का किरदार कोई आम पुलिस जैसा नहीं है। हालांकि वह तेजतर्रार और अभद्र नहीं है, लेकिन शक्ति का प्रदर्शन हमेशा जोर से चीखने और चिल्लाने से ही नहीं होता है, बल्कि यह गंभीरता में भी झलकती है।' बता दें कि ईशा ने कई फिल्मों में पुलिस का किरदार निभाया है, जिनमें 'क्या कूल हैं हम' की उर्मिला मारतोड़कर सबसे यादगार हैं।
इन अभिनेत्रियों का अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा नाम, एक के लिए तो दाऊद ने करवा दी थी प्रोड्यूसर की हत्या