बिग बॉस ओटीटी में मुकाबला अपने आखिरी चरण में है। गेम में अब जोड़ियां टूट गईं हैं और हर प्रतियोगी को अकेले अकेले परफॉर्म करना है। बिग बॉस में अब लड़ाई टिकट टू फिनाले को लेकर चल रही है। हर प्रतियोगी जीतने के लिए अपना सौ फीसदी देना चाहता है। टिकट टू फिनाले को लेकर अब बिग बॉस द्वारा टास्क दिए जा रहे हैं, जिनमें जो जीतेगा उसके लिए आगे की राह आसान होगी। बिग बॉस के घर में पहला टास्क नेहा और दिव्या के बीच के हुआ जिसमें टास्क में दिव्या जीतती हैं और वो पहली फाइनलिस्ट बन गई थीं।
टिकट टू फिनाले के लिए इस दौरान दूसरा राउंड प्रतीक सहजपाल और राकेश बापत के बीच हुआ। इस टास्क में संचालक की भूमिका मूस को दी जाती है। लेकिन अपने जोश में प्रतीक गेम शुरू होने से पहले ही राकेश का जार गिरा देते हैं। इस दौरान मूस संचालक के तौर पर प्रतीक को डिस्क्वालिफाई कर देती हैं।
2 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
नाराज होकर प्रतीक ने उतारा माइक
जब बिग बॉस प्रतीक की नाराजगी को नहीं सुनते हैं, तो डिस्क्वालिफाई होने के कारण प्रतीक गुस्से में माइक उतार देते हैं। इसके बाद प्रतीक मूस से भी लड़ बैठते हैं। इस विवाद के बाद बिग बॉस सभी के गार्डन एरिया से जाने को कहते हैं मगर प्रतीक नहीं जाते हैं, वो कहते हैं चाहे बिग बॉस मुझसे बात करने के लिए बुलाए, या मुझे घर से बाहर कर दें।
3 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : Voot
इस दौरान घर में मौजूद सभी लोग प्रतीक को बारी बारी से आकर समझाते हैं, लेकिन प्रतीक नहीं मानते हैं। बिग बॉस के ऐलान के बाद भी गार्डन एरिया में ही रहते हैं। प्रतीक की हरकतों को बिग बॉस बच्चों वाली हरकत कहते हैं।
4 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : Instagram
फिनाले से बाहर हुईं दिव्या-नेहा
प्रतीक की एक गलती की वजह से बिगबॉस पूरे टास्क को रद्द कर देते हैं। फिनाले में पहुंच चुकीं नेहा और दिव्या भी अब फिनाले में नहीं हैं। इस बात से दिव्या प्रतीक से बुरी तरह नाराज हो जाती हैं, और कहती हैं कि वो जानते हैं कि फिनाले में पहुंचना इसके लिए कितना जरूरी है।
5 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : voot
टिकट टू फिनाले के लिए शो में जबरदस्त घमासान चल रहा है। कभी साथ दोस्त रहने वाले प्रतियोगी अब ट्रॉफी के लिए एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।