Bhaukaal Season 2: 'भौकाल' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, दमदार पुलिसवाले के रोल में मोहित रैना की वापसी
'भौकाल' सीजन 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। दर्शकों को एक बार फिर से क्राइम और एक्शन का एक अलग लेवल देखने को मिलेगा। भौकाल सीजन 2 में एक बार फिर से मोहित रैना फिर से एसपी सिकेरा के किरदार में वापसी कर रहे हैं।
विस्तार
ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'भौकाल' के पहले सीजन ने धूम मचा दी थी। अब 'भौकाल' सीजन 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। दर्शकों को एक बार फिर से क्राइम और एक्शन का एक अलग लेवल देखने को मिलेगा। भौकाल सीजन 2 में एक बार फिर से मोहित रैना फिर से एसपी सिकेरा के किरदार में वापसी कर रहे हैं। सीजन 2 में भी मोहित रैना फिर से क्राइम का सफाया करते हुए नजर आने वाले हैं। भौकाल सीजन 2 का ट्रेलर देखकर ही लग रहा है कि ये सीजन भी जबरदस्त होने वाला है।
20 जनवरी को रिलीज होगा भौकाल सीजन 2-
एक्टर मोहित रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भौकाल सीजन 2 का ट्रेलर शेयर किया है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एसपी शेखर और डेढा भाइयो की टक्कर से फिर मचेगा भौकाल मुजफ्फरपुर में। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी है कि भौकाल सीजन 2 को 20 जनवरी को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब जल्दी ही दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।
View this post on Instagram