फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   bhaukaal season 2 trailer mohit raina returns as fearless cop

Bhaukaal Season 2: 'भौकाल' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, दमदार पुलिसवाले के रोल में मोहित रैना की वापसी

Wed, 12 Jan 2022 12:29 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 12:29 AM IST
सार

'भौकाल' सीजन 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। दर्शकों को एक बार फिर से क्राइम और एक्शन का एक अलग लेवल देखने को मिलेगा। भौकाल सीजन 2 में एक बार फिर से मोहित रैना फिर से एसपी सिकेरा के किरदार में वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
bhaukaal season 2 trailer mohit raina returns as fearless cop
bhaukal season 2, Mohit Raina - फोटो : insta

विस्तार

ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'भौकाल' के पहले सीजन ने धूम मचा दी थी। अब 'भौकाल' सीजन 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। दर्शकों को एक बार फिर से क्राइम और एक्शन का एक अलग लेवल देखने को मिलेगा। भौकाल सीजन 2 में एक बार फिर से मोहित रैना फिर से एसपी सिकेरा के किरदार में वापसी कर रहे हैं। सीजन 2 में भी मोहित रैना फिर से क्राइम का सफाया करते हुए नजर आने वाले हैं। भौकाल सीजन 2 का ट्रेलर देखकर ही लग रहा है कि ये सीजन भी जबरदस्त होने वाला है।

विज्ञापन

bhaukaal season 2 trailer mohit raina returns as fearless cop
भौकाल - फोटो : सोशल मीडिया

20 जनवरी को रिलीज होगा भौकाल सीजन 2-
एक्टर मोहित रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भौकाल सीजन 2 का ट्रेलर शेयर किया है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एसपी शेखर और डेढा भाइयो की टक्कर से फिर मचेगा भौकाल मुजफ्फरपुर में। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी है कि भौकाल सीजन 2 को 20 जनवरी को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब जल्दी ही दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Mohit Raina (@merainna)

विज्ञापन
विज्ञापन

भौकाल सीजन 2 के ऑफिशियल ट्रेलर को मोहित रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया ही है लेकिन इसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया हैै। भौकाल सीजन 2 भी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज होगी। इसका प्रोडक्शन बावेजा स्टूडियो ने किया है। भौकाल सीजन 2 के ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। भौकाल सीजन 2 में जहां पुराने किरदार तो नजर आएंगे ही इसके साथ ही नए किरदारों की भी एंट्री हुई है। दर्शकों को उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार का सीजन भी दमदार होने वाला है। भौकाल 2 का निर्देशन जतिन वागले ने किया है जबकि इसकी कहानी आकाश मोहिमेने, जय शीला बंसल और जतिन वागले ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed