भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी को एक साल होने वाला है। इनकी शादी पिछले साल 11 दिसंबर को हुई थी। ऐसा सुनने में आ रहा है कि अपनी पहली शादी की सालगिरह (Virat-Anushka 1st wedding anniversary) मनाने के लिए विराट-अनुष्का ने बहुत ही खास योजना बना रहे हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा अपने आने वाली फिल्म जीरों के प्रमोशन से दूर रहेंगी।
2 of 5
virat anushka
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस खास दिन को खास बनाने के लिए दोनों इस दिन रोमांटिक वेकेशन पर रहेंगे। यह वेकेशन आस्ट्रेलिया में हो सकता है। फिलहाल विराट कोहली पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं, यहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से टी-20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने आई है।
हालांकि अनुष्का शर्मा भी अपने आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए अनुष्का शर्मा जीरो के प्रमोशन से दूर रहेंगी और कुछ दिन विराट के साथ ऑस्ट्रेलिया में स्पेशल टाइम स्पेंड करेंगी। यह स्टार जोड़ी ऑस्ट्रेलिया में ही अपनी पहली शादी सालगिरह सेलीब्रेट करेंगी।
4 of 5
anushka and virat
- फोटो : twitter
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का ने ये ट्रिप कुछ महीने पहले ही प्लान कर लिया था। इसके बारे में सभी को पहले से पता है कि वो दिसंबर में शादी की सालगिरह सेलीब्रेट करने के लिए आस्ट्रेलिया जाएंगी। सालगिरह मनाने के बाद अनुष्का जीरो का प्रमोशन करेंगी।
5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
बता दें कि अनुष्का शर्मा की पिछली फिल्म सुई धागा सुपरहिट थी। ये दूसरा मौका होगा जब वह शाहरुख और कैटरीना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले वह 'जब तक है जान' में एक साथ नजर आए थे। वहीं विराट कोहली अपनी जबरदस्त फार्म चल रहे हैं। उनकी कप्तानी में अभी आस्ट्रेलिया से टी-20 सीरिज में 1-1 से बराबर हुई है।