छोटे पर्दे पर किरदारों की एंट्री और एग्जिट का सिलसिला हमेशा चलता रहता है। कभी कोई कलाकार अपने निजी कामों की वजह से शो को अलविदा कह देता है तो कभी मेकर्स दर्शकों की डिमांड और कहानी को देखते हुए अच्छे खासे किरदार को हटा देते हैं। टीवी इंडस्ट्री में सारा खेल टीआरपी को होता है। ऐसे में अच्छी टीआरपी को ध्यान में रखते हुए कभी-कभी मेकर्स को भी सख्त कदम उठाने पड़ते हैं। आज के इस लेख में हम आपको टीवी के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें टीआरपी के चक्कर में शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
Tv: इन स्टार्स के नाम पर कभी चलते थे टीवी शो, टीआरपी के चक्कर में रातों रात मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता
जय सोनी
टीवी के जाने माने अभिनेता जय सोनी अपने अभिनय को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में अभिनव के किरदार में देखा जा रहा है, हालांकि, जल्द ही शो से उनकी शो से एग्जिट होने वाली है। हाल ही में, मेकर्स ने अनाउंस किया है कि शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए अभिनेता को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
शाइनी दोशी
टीवी की हॉट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार शाइनी दोशी अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में, शाइनी को ‘पंड्या स्टोर’ शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल, मेकर्स शो में कुछ सालों का लीप लेकर आए हैं, जिस कारण शो की पुरानी कास्ट को बदल कर नई कास्ट को शो का हिस्सा बनाया गया है।
Anurag Kashyap: RARKPK की आलोचना करने वालों पर फूटा अनुराग कश्यप का गुस्सा, ट्रोल्स की लगाई जमकर क्लास
अनेरी वजानी
डेली सोप में अपने अभिनय का दमखम दिखाने वाली अनेरी वजानी अपनी फिटनेस को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। अनेरी को 'अनुपमा' शो में काफी पसंद किया गया था। इस शो में वह अनुज की छोटी बहन के किरदार में नजर आई थीं। अनेरी की शो में एंट्री से मेकर्स को कुछ खास फायदा नहीं हुआ और अपनी गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने अनेरी को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
कंवर ढिल्लों
अभिनेता कंवर ढिल्लों इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस को लेकर खूब जाने जाते हैं। कंबर भी पंड्या स्टोर में शिवा के किरदार में देखा गया था। दर्शकों को कंवर का अभिनय काफी पसंद आया था। हालांकि, मेकर्स ने शो से पुरानी स्टारकास्ट का सफाया कर दिया है, जिसमें कंवर ढिल्लों भी शामिल थे।