फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिमा चौधरी @53: शाहरुख के साथ किया डेब्यू, 52 की उम्र में भी निभाया लीड किरदार; एक हादसे से कैसे बदली जिंदगी?

Sun, 13 Sep 2026 06:30 AM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Sun, 13 Sep 2026 06:30 AM IST
सार

Mahima Chaudhry Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी 13 सितंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। पढ़िए एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके करियर, लव लाइफ और स्ट्रगल से जुड़े कुछ किस्से। साथ ही जानिए कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको पता ना हों।

विज्ञापन
mahima chaudhry 53rd birthday actress career debut movie with shah rukh khan net worth love life movies
महिमा चौधरी का 53वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
90 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया में माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, काजोल, जूही चावला और रवीना टंडन जैसी अभिनेत्रियां का नाम चलता था। उस दौर में एक ऐसा चेहरा सामने आया, जिसकी मुस्कान में मासूमियत थी, आंखों में सपने थे और अभिनय में एक अलग ही चमक।

एक नई अभिनेत्री जिसने कई सुपरस्टार अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यह अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि महिमा चौधरी थीं। आज 13 सितंबर को एक्ट्रेस अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं, तो चलिए हम आपको उनकी लाइफ से जुडे़ कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताते हैं।
mahima chaudhry 53rd birthday actress career debut movie with shah rukh khan net worth love life movies
परदेस में महिम चाैधरी के साथ शाहरुख - फोटो : X
कहां हुआ महिमा का जन्म? 
महिमा चौधरी का जन्म पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 13 सितंबर 1973 में हुआ। उनका असली नाम ऋतु चौधरी था। एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, जिसके चलते उन्होंने कई म्यूजिक चैनलों में बतौर वीजे भी काम किया था।

किस फिल्म से महिमा ने किया डेब्यू ?
  • शुरुआती दौर में मॉडलिंग और विज्ञापनों की दुनिया में काम करने के बाद निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म 'परदेस' के लिए चुना।
  • साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान और अपूर्व अग्निहोत्री के साथ काम किया।
  • फिल्म में महिमा ने 'गंगा' का किरदार निभाया, जो भारतीय संस्कारों और परंपराओं से जुड़ी एक सीधी-सादी लड़की थी।
  • उनकी मासूमियत और अभिनय ने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया।
  • 'परदेस' की सफलता के बाद महिमा रातोंरात स्टार बन गईं।
  • उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला।
mahima chaudhry 53rd birthday actress career debut movie with shah rukh khan net worth love life movies
महिमा की चर्चित फिल्में - फोटो : अमर उजाला
महिमा चौधरी के आइकॉनिक किरदार
  • महिमा का करियर भले ही बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं।
  • सबसे पहले वह 'परदेस' में गंगा के किरदार में नजर आईं।
  • इसके बाद 'दाग: द फायर' में काजल का अवतार लोगों को काफी पसंद आया।
  • अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' में भी महिमा चौधरी ने अहम किरदार निभाया।
  • राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' में महिमा ने एक सशक्त महिला मैथिली का किरदार निभाया।
  • 'दिल है तुम्हारा' में महिमा ने शानदार काम किया और दर्शकों के बीच अपनी पहचान को मजबूत किया।
  • 'दिल क्या करे', 'कुरुक्षेत्र' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में भी महिमा चौधरी ने अपनी अभिनय क्षमता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahima chaudhry 53rd birthday actress career debut movie with shah rukh khan net worth love life movies
'परदेस' के गाने 'मेरी महबूबा' में शाहरुख और महिमा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गानों ने दी महिमा को अलग पहचान 
महिमा चौधरी की फिल्मों की सफलता में उनके गानों का भी बड़ा योगदान रहा। उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने कई गानों को यादगार बना दिया। एक्ट्रेस के यादगार गीत की बात करें, तो उसमें कई बडे़ और हिट नाम शामिल हैं।
  • मेरी महबूबा (परदेस)
  • दो दिल मिल रहे हैं (परदेस)
  • दिल दीवाना ना जाने कब (दाग द फायर)
  • आपका आना दिल धड़काना (कुरुक्षेत्र)
  • अक्सर इस दुनिया में (धड़कन)
  • कसम खा के कहो (दिल है तुम्हारा)
  • ओ जाना कह रहा है दिल (तेरे नाम)

हादसा, जिसने बदला महिमा का जीवन
महिमा चौधरी के जीवन का सबसे मुश्किल दौर साल 1999 में आया। फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान बंगलूरू में उनकी कार का एक ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के शीशे टूट कर उनके चेहरे में धंस गए। सर्जरी के दौरान उनके चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले गए थे। 

इस हादसे ने उन्हें शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी गहरा झटका दिया। महिमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें डर था कि अगर लोगों को उनके चेहरे के बारे में पता चला तो उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलेगा। उस समय उन्होंने अपने हादसे की बात सार्वजनिक नहीं की और लंबे समय तक कैमरे से दूर रहीं।
विज्ञापन
mahima chaudhry 53rd birthday actress career debut movie with shah rukh khan net worth love life movies
बेटी अर्याना के साथ महिमा चौधरी - फोटो : एक्स
कैसी रही महिमा चौधरी की लव लाइफ और शादी?
महिमा चौधरी की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। साल 2006 में उन्होंने आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी अर्याना है। हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा लंबी नहीं चली और दोनों अलग हो गए। इसके बाद महिमा ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले मां के रूप में की। 

एक इंटरव्यू में उन्होंने सिंगल पैरेंट होने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने माना कि करियर और बच्चे की जिम्मेदारी को साथ निभाना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को हमेशा प्राथमिकता दी। महिमा की लव लाइफ को लेकर बॉलीवुड में कई अफवाहें भी रहीं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी ही रखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed