इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। इनमें से कुछ फिल्मों का हाल बोरिया बिस्तर समेटने वाला हो गया है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसी के साथ फिल्म सावि भी रिलीज हुई थी। दिव्या खोसला की फिल्म की कमाई शुरू से ही निराशाजनकर हो रही है। एक हफ्ते में ही फिल्म का हुरा हाल हो गया है। इन दोनों फिल्मों के आने से पहले बॉक्स ऑफिस पर 'श्रीकांत' दर्शकों का मनोरंजन करा रही थी, जो अभी भी धीमी कमाई के साथ डटी हुई है। चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
2 of 5
मिस्टर एंड मिसेज माही
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर एंड मिसेज माही
अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया है। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। मगर इसकी कमाई की बात करें तो, हर रोज फिल्म की कमाई घटती जा रही है। शानदार ओपनिंग के बाद 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली है।
Sikandar: 'सिकंदर' बनने के लिए फाइट सीन्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं सलमान खान, एआर मुरुगादॉस ने बनाई यह योजना
3 of 5
मिस्टर एंड मिसेज माही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई में उछाल देखने को नहीं मिल रहा है। सातवें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही एक हफ्ते में फिल्म ने 24 करोड़ 45 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
4 of 5
सावि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सावि
अभिनेत्री दिव्या खोसला की फिल्म 'सावि' को भी रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया है। फिल्म में दिव्या के साथ हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। 'सावि' की कमाई शुरुआत से ही निराशाजनक रही है। ये फिल्म एक पत्नी के अपने पति को जेल की ऊंची ऊंची दीवारों से मुक्त कराने की कहानी है। दिव्या एक बार फिर इस फिल्म से अपने फैंस को निराश करती हुई नजर आई हैं। सातवें दिन फिल्म ने 37 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ही सात दिनों में फिल्म सिर्फ 7.02 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है।
5 of 5
फिल्म ‘श्रीकांत’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत
'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज से पहले राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म ने 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। राजकुमार राव ने इसमें श्रीकांत की भूमिका निभाई है। फिल्म शुरुआत से ही धीमी चाल के साथ आगे बढ़ रही थी, मगर इसकी कमाई वक्त के साथ और कम हो गई है। 'श्रीकांत' ने 28वें दिन 40 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इसकी टोटल कमाई 45.75 करोड़ रुपये हो गई है।
Emergency: थप्पड़कांड के बाद कंगना जल्द रिलीज करेंगी इमरजेंसी, विस्तार से दिखाएंगी इंदिरा गांधी की हत्या की घटना