दिशा पटानी: क्यों ट्रोल हुईं अंबानी के गणपति उत्सव में पहुंची अभिनेत्री? यूजर्स ने कृति सेनन से कर डाली तुलना
Disha patani trolled After Ambani Celebration: अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी में दिशा पटानी के आउटफिट की काफी आलोचना हो रही है। इसके साथ ही यूजर्स सोशल मीडिया पर इसे कृति सेनन के राखी एड विवाद से जोड़ रहे हैं।
विस्तार
14 सितंबर गणेश चतुर्थी को हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार ने गणेशोत्सव का आयोजन किया। इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भीं पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जो आउटफिट पहना था उसे लेकर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
क्या है मामला?
- दिशा पटानी गणेश चतुर्थी के अवसर पर अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंची थीं।
- इस दौरान उन्होंने लाल लहंगे और डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज पहन रखा है।
- एक्ट्रेस के पार्टी में शामिल होने का वीडियो वायरल ही गया।
- इसके बाद कई यूजर्स ने उनके पहनावे पर सवाल उठाये।
यूजर्स कर रहे आलोचना
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर मिली- जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘गणपति उत्सव के लिए ये किस तरह का भद्दा पहनावा है? उन्हें ड्रेस कोड रखना चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहले कृति सैनन और अब दिशा पटानी - क्या उन्होंने जो ड्रेस पहनी है वह गणपति उत्सव के लिए उपयुक्त है?? इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को हिंदू त्योहारों की पवित्रता का जरा भी सम्मान नहीं है।’
तीसरे यूजर ने लिखा, 'गणपति उत्सव में दिशा पटानी की उपस्थिति एक सीधा सा सवाल खड़ा करती है: क्या धार्मिक समारोहों में कोई बुनियादी ड्रेस कोड नहीं होना चाहिए? आप वहां गणपति दर्शन और भक्ति के लिए हैं, रैंप वॉक के लिए नहीं। मैं इस अवसर की पवित्रता का सम्मान करती हूं।'

कृति सेनन के राखी एड से हो रही तुलना
कृति सेनन ने बीते दिनों एक ज्वैलरी कंपनी के लिए रक्षाबंधन पर खास विज्ञापन शूट किया। कृति सेनन के इस विज्ञापन में दिखाया गया कि वह रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं।इसमें वह अपने भाई को राखी बांधने के साथ ही अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती हैं। वहीं असल विवाद उस आउटफिट पर था जो कृति ने इस विज्ञापन में पहना। वो इसमें एक ब्रालेट पहने नजर आई। वीडियो के वायरल होने के बाद कृति को खूब ट्रोल किया गया।