फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Watches The Revolutionaries With Bhuvan Bam And Nikkhil Advani At Galaxy Gives Series A Shout Out

वायरल तस्वीरें: सलमान के घर पहुंचें भुवन बाम, भाईजान को दिखाई 'द रिवोल्यूशनरीज' की झलक; उत्साहित हुए फैंस

Tue, 15 Sep 2026 08:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 15 Sep 2026 08:40 PM IST
सार

The Revolutionaries: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी कंटेंट को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर गैलेक्सी में वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' देखी। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
 

विज्ञापन
Salman Khan Watches The Revolutionaries With Bhuvan Bam And Nikkhil Advani At Galaxy Gives Series A Shout Out
सलमान खान, भुवन बाम और निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @bhuvan.bam22

विस्तार

सलमान ने 'द रिवोल्यूशनरीज' सीरीज एक्टर भुवन बाम और डायरेक्टर निखिल आडवाणी के साथ देखी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सीरीज की एक झलक शेयर करते हुए इसकी तारीफ की।
विज्ञापन


सलमान ने स्टोरी शेयर कर दी जानकारी 
सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर शेयर किया। इस वीडियो में भुवन बाम और निखिल आडवाणी भी नजर आए। वीडियो के एक हिस्से में सलमान, भुवन और निखिल के साथ आईपैड पर सीरीज देखते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन

भुवन ने लिखा भावुक कैप्शन 
सलमान की पोस्ट के बाद भुवन बाम ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने सलमान के घर गैलेक्सी में बिताए इस खास समय की झलक दिखाई और सीरीज देखने के लिए एक्टर का शुक्रिया अदा किया।

भुवन ने लिखा, 'रिवोल्यूशनरीज दिल में आते हैं, दिमाग में नहीं। सलमान खान के घर पर उनके साथ शो देखा। हमारे कैप्टन निखिल आडवाणी का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए मुझ पर भरोसा किया और 'द रिवोल्यूशनरीज' को गैलेक्सी तक लेकर आए। सच में।'

Salman Khan Watches The Revolutionaries With Bhuvan Bam And Nikkhil Advani At Galaxy Gives Series A Shout Out
द रिवोल्यूशनरीज - फोटो : X
क्या है 'द रिवोल्यूशनरीज' की कहानी?
  • 'द रिवोल्यूशनरीज' आजादी की लड़ाई पर बनी एक कहानी है।
  • इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, गुरफतेह पीरजादा और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • सीरीज में चार युवाओं की कहानी दिखाई गई है, जिनका जीवन असल जिंदगी के क्रांतिकारियों रास बिहारी बोस, सचिंद्र नाथ सान्याल, बाघा जतिन और प्रतिभा लाहिड़ी से जुड़ा हुआ है।
  • ब्रिटिश शासन के दौर की कहानी में इन युवाओं के संघर्ष और विरोध को दिखाया गया है।
  • निखिल आडवाणी ने इस सीरीज को बनाया और डायरेक्ट किया है।
  • 'द रिवोल्यूशनरीज' का प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर हुआ है। 

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: 'सफलता से सीख लेनी चाहिए', सोनू सूद ने की फिल्म की जमकर तारीफ; कहानी को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed