गणेश विसर्जन: नाचते-झूमते शिल्पा ने दी बप्पा को विदाई, गोविंदा ने भी बेटे संग किया गणपति विसर्जन; देखें वीडियो
Ganesh Visarjan 2026: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ धूमधाम से बप्पा का विसर्जन किया। इसके वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें शिल्पा नाच-गाने के साथ बप्पा को विदा देती नजर आईं।
विस्तार
शिल्पा ने नाच-गाने के साथ किया बप्पा को विदा
शिल्पा शेट्टी के गणपति विसर्जन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस दौरान वह पीली साड़ी में नजर आईं और उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद रहे। शिल्पा ने पूरे भक्तिभाव के साथ बप्पा की पूजा की और उन्हें विदाई दी।
इसके साथ उनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक्ट्रेस धूमधाम से नाच-गाने के साथ बप्पा को विदा देती नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
वहीं, अभिनेता गोविंदा भी अपने बेटे के साथ गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे। सामने आए वीडियो में गोविंदा हाथ जोड़कर बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। उनके बेटे भी गणपति की मूर्ति को लेकर विसर्जन के लिए जाते दिखाई दिए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी लगाए।
हर साल की तरह इस बार भी गणपति उत्सव में बॉलीवुड सितारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब बप्पा को विदाई देते हुए सितारों के ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।