फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Viral video Zaheer Iqbal Seen Walking With The Help Of A Stick Sonakshi Said I Didnt Do This

वायरल वीडियो: स्टिक के सहारे चलते दिखे जहीर इकबाल, सोनाक्षी बोलीं-यह मैंने नहीं किया; यूजर्स ने कही ये बात

Tue, 15 Sep 2026 10:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 15 Sep 2026 10:56 PM IST
सार

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचा है। वीडियो में जहीर स्टिक के सहारे चलते दिख रहे हैं। अब इस वीडियो पर कई लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Viral video Zaheer Iqbal Seen Walking With The Help Of A Stick Sonakshi Said I Didnt Do This
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfare

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपने फनी कंटेंट और एक दूसरे के साथ प्रैंक करने के चलते फैंस के बीच चर्चाओं में रहते हैं। दोनों अक्सर अपने वीडियोज पोस्ट कर फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते। उनके इन वीडियोज पर फैंस भी जमकर प्यार बरसाते हैं। अब जानिए इस नए वीडियो में क्या खास है। 
विज्ञापन


क्या है वीडियो में खास? 
दरअसल, सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचा है। इस दौरान जहीर  पैर में चोट होने के चलते स्टिक के सहारे चलते दिखे।
विज्ञापन


वहीं जब दोनों फोटो के लिए पोज देने खड़े होते हैं, तो सोनाक्षी मजाकिया अंदाज में जहीर की चोट पर इशारा करते हुए कहती हैं कि ये मैंने नहीं किया है। इसके बाद दोनों दर्शन करने के लिए आगे बढ़ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने जहीर के चलने के तरीके को फिल्म 'वेलकम' से जोड़ कर कमेंट किया, 'मेरी एक टांग नकली हे में हॉकी का बहोत बड़ा खिलाड़ी था एक दिन उदय भाई को मेरी किसी बात पे गुस्सा आ गया और मेरी हॉकी से मेरे टाँग के दो टुकड़े कर दिए।'

वहीं दूसरे ने मजाक में लिखा, 'सोनाक्षी ने टांग तोड़ी होगी...उसका बहुत मजाक उड़ाता है ये।


इसके अलावा कई यूजर्स ने जहीर की चोट पर चिंता जाहिर करते हुए इसकी वजह के बारे में पूछा। वहीं कुछ यूजर्स ने सोनाक्षी को उनके लुक के लिए तारीफ की। 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

Viral video Zaheer Iqbal Seen Walking With The Help Of A Stick Sonakshi Said I Didnt Do This
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है कपल
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी प्रैक्स करते हैं और एक दूसरे के वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। यूजर्स भी कपल के इन वीडियोज पर जमकर प्यार बरसाते हैं। 

ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन: नाचते-झूमते शिल्पा ने दी बप्पा को विदाई, गोविंदा ने भी बेटे संग किया गणपति विसर्जन; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed