बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी घोषणा उन्होंने इस साल ईद के मौके पर की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने निर्देशक एआर मुरुगादॉस के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म को लेकर निर्माताओं ने जोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं फिल्म को लेकर भी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जिससे प्रशंसक काफी उत्साहित हो रहे हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान अब तक कई फिल्मों में एक्शन हीरो की भूमिका निभा चुके हैं। कई फिल्मों में प्रशंसकों को उनका फाइट सीक्वेंस देखने को मिला है। वहीं, अब इस फिल्म में भी काफी एक्शन सीन्स होंगे, जिनमें सलमान के भी फाइट सीक्वेंस होंगे। इस फिल्म की शूटिंग 27 जून को शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले सलमान इसके लिए खास तैयारी करेंगे।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और एआर मुरुगादॉस ने फाइट रिहर्सल करने की योजना बनाई है। निर्माताओं की ओर से इसका फैसला किया गया है, क्योंकि सिकंदर में बहुत सारे एक्शन सीन्स हैं। दावा किया गया कि सलमान एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जिसके लिए उच्च स्तर की शारीरिकता और युद्ध कौशल की आवश्यकता होती है। पिछले महीने से ही सलमान ने अपनी शारीरिक तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें उनकी उनके मूवमेंट पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मुरुगादॉस ने इस समय अपने कुछ पसंदीदा एक्शन कोरियोग्राफरों से बातचीत कर रहे हैं और उन्होंने बड़े पैमाने पर फाइट सीक्वेंस की योजना बनाई है।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan
इस फिल्म को अगले साल यानी 2025 में ईद पर रिलीज करने की योजना है। ऐसे में निर्देशक के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद टीम समय सीमा को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। कहा जा रहा है कि किसी भी देरी से बचने के लिए मुरुगादॉस ने अपनी दूसरी फिल्म एसके 23 को पूरा करने के लिए एक मजबूत टीम बनाई है। वहीं सिकंदर का मई के पिछले सप्ताह प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है, जिससे निर्माता अब 27 जून से शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।
फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में होगा, जिसमें फिल्मांकन स्थलों को तय करने के लिए वर्तमान में लोकेशन की तलाश चल रही है। इसके अलावा सलमान खान मई के अंत में एक फोटोशूट करेंगे, जिसके बाद 20 जून के बाद मुख्य फोटोग्राफी शुरू होगी। मुरुगादॉस सबसे पहले एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करना चाहते हैं। वहीं, सलमान खान ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान एक्शन सीक्वेंस खुद करने वाले हैं और उन्होंने एक सुडौल शरीर पाने के लिए अपने वर्कआउट रूटीन में बदलाव किया है।