एक्टिंग में रुचि रखने वाला हर कोई बॉलीवुड में काम करना चाहता है और फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहता है, लेकिन ये इतना आसान नहीं होता। हां, बशर्ते कोई स्टारकिड न हो। हालांकि, कई ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत तो टीवी से की थी लेकिन बाद में उन्होंने बॉलीवुड में सफलता हासिल की और बड़े-बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किए। हाल ही में निगेटिव रोल के लिए आईफा 2025 में अवॉर्ड जीतने वाले राघव जुयाल ने भी अपने करियर की शुरूआत टीवी डांस रियलटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी। अब आईफा में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म ‘किल’ के लिए नकारात्मक भूमिका का अवॉर्ड जीतने के बाद राघव ने बॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए हैं। राघव के अलावा ऐसे और भी कई कलाकार हैं जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है और वहां सफलता भी पाई है।
2 of 8
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने भी अपने करियर की शुरूआत एक टीवी सीरियल से ही की थी। शाहरुख ने अपने करियर की शुरूआत 1988 में आए दूरदर्शन के धारावाहिक ‘दिल दरिया’ से की थी। हालांकि, बाद में शाहरुख को पहचान ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ जैसे सीरियल्स से मिली। इसके बाद शाहरुख ने बॉलीवुड में एंट्री 1992 में आई फिल्म दीवाना से की। पहली फिल्म से ही शाहरुख को नोटिस किया जाने लगा और एक साल बाद 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ ने शाहरुख के करियर की दिशा और दशा दोनों ही बदल दीं। देखते-देखते शाहरुख बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस बन गए।
3 of 8
इरफान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k
इरफान खान
अपने अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बना देने वाले लीजेंड्री एक्टर इरफान खान ने भी अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल्स से ही की थी। फिल्मों में एंट्री से पहले इरफान ने ‘चाणक्य’, ‘चंद्रकांता’ और ‘भारत एक खोज’ जैसे टीवी सीरियल में काम किया। इरफान ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ की थी। हालांकि, एडिट में फिल्म से इरफान का सीन ही काट दिया गया था। जिसके बाद इरफान ने 1990 में आई फिल्म ‘एक डॉक्टर की मौत’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इसके बाद इरफान ने अपने 30 साल से भी ज्यादा लंबे करियर में अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उन्हें ‘हासिल’, ‘मकबूल’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘हिंदी मीडियम’ जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।
4 of 8
विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya
विद्या बालन
‘कहानी’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘परिणीता’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने करियर की शुरूआत 1995 में आए टीवी सीरियल ‘हम पांच’ से की थी। इसके बाद 2003 में उन्होंने बंगाली फिल्म ‘भालो थेको’ से अभिनय में कदम रखा, जबकि बॉलीवुड में विद्या ने अपना डेब्यू 2005 में आई फिल्म ‘परिणीता’ से किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं और नेशनल अवॉर्ड्स समेत कई और अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
5 of 8
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम@psthegoner
सुशांत सिंह राजपूत
कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दबदबा कायम करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने करियर की शुरूआत 2008 के धारावाहिक ‘किस देश में है दिल मेरा’ से की थी। हालांकि, सुशांत को पहचान 2009 में आए धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद बॉलीवुड में सुशांत ने अपने कदम 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ से रखे। पहली फिल्म में ही सुशांत को नोटिस किया गया, मगर सुशांत को पहचान 2016 में आई फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से मिली। फिल्म में सुशांत ने भारत को विश्वकप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी काफी सराहना भी हुई थी। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का अचानक इस दुनिया से चले जाना हर किसी को हैरान कर गया था।