{"_id":"5b4c6dff4f1c1b37748b5103","slug":"world-snake-day-mouni-roy-to-anita-hassanandani-top-5-naagin-of-tv-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV की इन 5 नागिनों के बदले की आग ने सबकुछ किया भस्म, TRP के मामले में कई दिग्गजों को 'डसा'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TV की इन 5 नागिनों के बदले की आग ने सबकुछ किया भस्म, TRP के मामले में कई दिग्गजों को 'डसा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Naagin 3
दुनियाभर में 16 जुलाई का दिन 'वर्ल्ड स्नेक डे' के तौर पर मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को सांपों के बारे में रूबरू करवाना और उनके संबंधित भ्रान्तियों को दूर करना है। सांपों की कहानी लोग काफी चाव से सुनते और देखते हैं। यहां तक की सांपों पर आधारित कई सारे टीवी सीरियल भी बन चुके हैं। इन सीरियल्स ने टीआरपी के मामले में न केवल तहलका मचाया बल्कि कई किरदार तो लोगों के घर का हिस्सा ही बन गए। तो चलिए आपको बताते हैं किन 5 नागिनों को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।
mouni roy
शिवांगी
नागिन के बदले की कहानी वैसे तो लोगों ने कई बार सुनी थी लेकिन रील लाइफ में इसे परदे पर बड़े ही ग्लैमरस अवतार में शिवांगी यानी की मौनी रॉय ने उतारा था। मौनी ने साल 2015 में 'नागिन' सीरियल की पहली कड़ी में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ अर्जुन बिजलानी मुख्य भूमिका में थे। इस सीरियल से मौनी के करियर को नई उड़ान मिली थी।

शिवन्या
मौनी को एकता कपूर ने 'नागिन' की लगातार दो कड़ियों में कास्ट किया गया। पहले सीजन की अपार सफलता मिलने के बाद 'नागिन 2' भी आया जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। 'नागिन' में मौनी ने शिवांगी की बेटी शिवन्या का किरदार निभाया था जो पहले से ज्यादा ग्लैमरस था।

Adaa Khan
शेषा
शिवांगी और शिवन्या की तरह शेषा के किरदार ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। 'नागिन' और 'नागिन 2' में शेषा ने अहम किरदार निभाया था। पहले सीजन में शेषा शिवांगी की बहन बनी थीं तो वहीं दूसरे सीजन में वह शिवन्या की मौसी बनी थीं। हालांकि उनका रोल दूसरे सीजन में नकारात्मक था। शेषा ने स्टाइल और ड्रेसिंग सेन्स से फैंस को खूब इंप्रेस किया था।

naagin 3
विश
'नागिन' के दोनों सीजन की अपार सफलता के बाद एकता कपूर एक बार फिर से 'नागिन 3' लेकर आई हैं। 'नागिन 3' ने टीआरपी के मामले में सभी शोज को पीछे छोड़ दिया है जिसकी वजह इसकी कहानी है। 'नागिन 3' में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी विश यानी की विशाखा खन्ना के किरदार में हैं। 'नागिन 3' में अनीता का लुक काफी ग्लैमरस है। सीरियल में वह अपनी नागरानी बेला की मदद करते हुए नजर आ रही हैं।