फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियलिटी शो जीतते ही खुली किस्मत, मिला 50 लाख का घर, रहमान ने भी दिया बड़ा ऑफर

Mon, 16 Jul 2018 04:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Airtel Super Singer 6 Winner Senthil Ganesh To Sing FOr A R Rahman
Super Singer

तमिल सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपर सिंगर-6' की चमचमाती ट्रॉफी सेंथिल गणेश को मिली है। यही नहीं इनाम के तौर पर उन्हें पूरे 50 लाख रुपये का घर भी मिला है। उनके लिए इससे भी बड़ी खुशी यह है कि ए आर रहमान ने भी उन्हें अपने साथ काम करने का ऑफर दिया है।

Airtel Super Singer 6 Winner Senthil Ganesh To Sing FOr A R Rahman
Senthil Ganesh

जजों के स्कोर और दर्शकों की वोटिंग के आधार पर सेंथिल को विजेता चुना गया। रक्षिता उप-विजेता घोषित की गईं। उन्हें ईनाम में 25 लाख रुपये मिले। वहीं, तीसरे पायदान पर रहीं मालविका को दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला। हालांकि, श्रीकांत शीर्ष-3 में जगह नहीं बना पाए। मगर रहमान ने उन्हें भी एक गाना गाने का ऑफर दिया है।   

Airtel Super Singer 6 Winner Senthil Ganesh To Sing FOr A R Rahman
Super Singer

फिनाले में शीर्ष छह में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स में अनिरुद्ध, श्रीकांत, मालविका, रक्षिता, शक्ति और सेंथिल शामिल थे। राजलक्ष्मी टॉप-6 में पहुंचने से चूक गईं। मगर उन्हें 'पब्लिक च्वॉइस अवॉर्ड' से नवाजा गया। ईनाम में उन्हें पांच लाख रुपये भी मिले जिसे उन्होंने बुनकरों के बच्चों की पढ़ाई के लिए दान दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel Super Singer 6 Winner Senthil Ganesh To Sing FOr A R Rahman
Super Singer

शो को उन्नीकृष्णन, अनुराधा श्रीराम, बेनी दयाल और श्वेता मोहन समेत कुछ छह जजों के पैनल ने जज किया। फिनाले में फिल्म, उद्योग और राजनीति जगत की कई नामचीन हस्तियां पहुंचीं। वहीं, रहमान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रतिभागियों से बात की।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed