फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा के कपड़ों को लेकर पाकिस्तान में मच चुका है बवाल, एक्ट्रेस को बदलनी पड़ गई ड्रेस

Tue, 06 Aug 2019 02:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 06 Aug 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
when Sara khan changed her dress after criticised her in pakistan
sara khan - फोटो : Instagram
'बिदाई', 'कवच' और 'ससुराल सिमर' जैसी टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सारा खान का जन्मदिन 6 अगस्त को होता है। आज वह अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा खान भारत के अलावा पाकिस्तान में भी कार्यक्रम कर चुकी हैं। एक बार उन्हें पाकिस्तान में अपनी ड्रेस की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 
when Sara khan changed her dress after criticised her in pakistan
Sara Khan - फोटो : social media
इस बात का खुलासा सारा ने खुद मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि,'एक बार मेरी ड्रेस की वजह से पाकिस्तान में बवाल मच गया था। मैं एक बार शूटिंग के बाद होटल की लॉबी में शॉर्ट्स पहनकर गुजर रही थी ये ऐसे शॉर्ट्स थे जो भारत में काफी कॉमन थे,लेकिन पाकिस्तान में यह बहुत अजीब माना गया।'
when Sara khan changed her dress after criticised her in pakistan
sara khan - फोटो : Instagram
सारा खान ने आगे बताया कि,'मेरे शॉर्ट्स में देख लॉबी में मौजूद लोग हैरान रह गए थे। सारा को तभी वहां किसी ने बताया कि पाकिस्तान में लोग शॉर्ट्स पहनना अजीब मानते हैं। ये सुनते ही मैं वापस अपने कमरे में गईं और तुरंत कपड़े बदलकर वापस आईं। सारा खान अपने अभिनय के अलावा कई विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
when Sara khan changed her dress after criticised her in pakistan
Sara Khan - फोटो : Social Media
सारा खान रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 4' में भी नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि शो के दौरान ही सारा ने अली मर्चेंट से शादी रचाई थी। हालांकि सारा की शादी महज 2 महीने तक ही ठीक चली इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। उस वक्त ऐसी खबरें भी आई थीं कि सारा ने पब्लिसिटी के लिए शो में शादी की थी लेकिन सारा ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
when Sara khan changed her dress after criticised her in pakistan
sara khan - फोटो : Instagram
इसके अलावा सारा खान का बाथटब में नहाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था। सारा के वीडियो को उनकी बहन आर्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दिया था। सारा का ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ ने तो उनके स्क्रीन शॉट भी ले लिए। हालांकि इसे कुछ सेकंड में ही डिलीट कर दिया गया था। बाद में सारा ने कहा कि गलती से ये वीडियो पोस्ट हो गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed