फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jailer 2 Singapore Customs Chief Brings Video On Rajinikanth Movie Song Hukum Reloaded

हुकुम रिलोडेड: सिंगापुर के कस्टम्स चीफ पर चढ़ा रजनीकांत का खुमार, 'जेलर 2' के गाने पर बनाया वीडियो

Sun, 25 Oct 2026 04:02 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 04:02 PM IST
सार

  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
  • फिल्म देश के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है।
  • अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगापुर कस्टम्स चीफ ने इस फिल्म के गाने पर वीडियो बनाया।

विज्ञापन
Jailer 2 Singapore Customs Chief Brings Video On Rajinikanth Movie Song Hukum Reloaded
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने 'हुकुम रीलोडेड' पर लगातार वीडियो बनाए जा रहे हैं। अब सिंगापुर कस्टम्स चीफ भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ रजनीकांत के अंदाज में फिल्मी एंट्री की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
विज्ञापन
Trending Videos

Jailer 2 Singapore Customs Chief Brings Video On Rajinikanth Movie Song Hukum Reloaded
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
वायरल हुआ सिंगापुर कस्टम्स के चीफ का वीडियो
सिंगापुर कस्टम्स के चीफ के वीडियो में देखने को मिला कि वह जेल की कोठरियों के बीच से गुजरते हुए रजनीकांत के अंदाज में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में 'जेलर 2' का गाना 'हुकुम रीलोडेड' बज रहा है। कुछ देर बाद उनके साथी अधिकारी भी इस फिल्मी एंट्री में शामिल हो जाते हैं। वीडियो के आखिर में एक दिलचस्प मैसेज भी दिया गया है, जिसमें लिखा है कि एंट्री भले ही फिल्मी है, लेकिन कस्टम्स का काम असली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jailer 2 Singapore Customs Chief Brings Video On Rajinikanth Movie Song Hukum Reloaded
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'हुकुम रीलोडेड' का सोशल मीडिया पर क्रेज
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का गाना 'हुकुम रीलोडेड' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। यह साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' के लोकप्रिय गाने 'हुकुम- थलाइवर अलप्पारा' का नया वर्जन है।

नए गाने में पुराने गाने की दमदार धुन और रजनीकांत के खास अंदाज को बरकरार रखा गया है। इसमें वही म्यूजिक और बिगुल जैसी आवाज सुनाई देती है, जो रजनीकांत की स्क्रीन पर एंट्री को और दमदार बनाती है। इस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार डांस और एंट्री वीडियो बना रहे हैं।
विज्ञापन

Jailer 2 Singapore Customs Chief Brings Video On Rajinikanth Movie Song Hukum Reloaded
जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब
40 साल बाद फैंस संग फिल्म देखने पहुंचे रजनीकांत
इसी बीच रजनीकांत ने भी अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया। शुक्रवार रात वह चेन्नई के एक मल्टीप्लेक्स में आम दर्शकों के बीच अपनी फिल्म 'जेलर 2' देखने पहुंचे। खास बात यह है कि करीब 40 साल बाद रजनीकांत अपनी किसी फिल्म को देखने के लिए इस तरह पब्लिक थिएटर में पहुंचे थे।

इस दौरान उनके साथ उनके नाती लिंगा और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर भी मौजूद थे। रजनीकांत चेन्नई के वेलाचेरी स्थित फीनिक्स मार्केट सिटी के पीवीआर सिनेमाज पहुंचे थे। वह बिना किसी बड़े तामझाम के थिएटर पहुंचे और आम दर्शकों के बीच बैठकर फिल्म देखी।

Jailer 2 Singapore Customs Chief Brings Video On Rajinikanth Movie Song Hukum Reloaded
जेलर 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म ने कितना किया बिजनेस?
  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है।
  • शुक्रवार को इसने 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • शनिवार यानी वीकएंड पर इसने 24.15 करोड़ रुपये कमाए।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 373 करोड़ रुपये हो गया है।
  • वहीं 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड 666.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed