फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   All Indian Cine Workers Association comes in support of Shilpa Rao after concert row

शिल्पा राव: सिंगर को मिला 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' का साथ; कॉन्सर्ट विवाद की सख्त लहजे में की आलोचना

Sun, 25 Oct 2026 03:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 25 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

  • Shilpa Rao: सिंगर शिल्पा राव के माइक बंद करने वाले मामले पर अब 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' बयान जारी किया है।
  • एसोसिएशन ने इस मामले की कड़ी निंदा की है और सिंगर की हर तरह से मदद की पेशकश की है।
  • इससे पहले इस मामले में आयोजकों ने सिंगर और फैंस से माफी मांगी थी। 

विज्ञापन
All Indian Cine Workers Association comes in support of Shilpa Rao after concert row
शिल्पा राव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगर शिल्पा राव का कॉन्सर्ट विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' की एंट्री हुई है। एसोसिएशन ने एक बयान जारी किया है। इसमें 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' (बीएमपी) के दौरान शिल्पा राव की परफॉरमेंस को अचानक रोके जाने का जिक्र करते हुए इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को मुंबई में 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' के इवेंट में शिल्पा राव मंच पर लाइव परफॉर्म कर रही थीं, तभी आयोजकों ने जबरन उनका माइक्रोफोन और लाइटें बंद कर दीं। वह कुछ देर तक मंच पर ही रहीं। माइक बंद होने के बाद, उनकी जगह 'कुतले खान प्रोजेक्ट' के कलाकार कुतले खान को गाने का मौका दे दिया गया। उन्होंने शिल्पा राव के कुछ कहने के दौरान ही गाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

All Indian Cine Workers Association comes in support of Shilpa Rao after concert row
सिंगर शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम@shilparao
क्या बोला एसोसिएशन?
इस मामले पर एसोसिएशन ने कहा 'किसी कलाकार की परफॉरमेंस के बीच में ही जबरन साउंड और लाइट बंद कर देना और फिर मंच किसी और को सौंप देना, पूरी तरह से अस्वीकार्य है। शिल्पा राव एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं और भारतीय संगीत जगत की सबसे सम्मानित आवाजों में से एक हैं। उनके गानों को पूरे देश में बहुत पसंद किया गया है। 'AICWA 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' की तरफ से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पा राव को मंच पर लाइव परफॉर्म करते समय अपमानित किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करता है। किसी कलाकार के साथ ऐसा बर्ताव कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

एसोसिएशन ने सिंगर का समर्थन करने की कही बात
एसोसिएशन ने आगे कहा 'AICWA पूरी मजबूती से शिल्पा राव के साथ खड़ा है। अगर वह 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' के खिलाफ कोई कदम उठाना चाहती हैं, तो AICWA हर कानूनी रास्ते से उनका समर्थन करेगा। भविष्य में अगर किसी कलाकार के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, तो AICWA कानून के अनुसार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। किसी कलाकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
 
 
विज्ञापन

All Indian Cine Workers Association comes in support of Shilpa Rao after concert row
शिल्पा राव - फोटो : सोशल मीडिया
आयोजकों ने मांगी माफी
इससे पहले 'बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट' (बीएमपी) के आयोजकों ने सिंगर शिल्पा राव के माइक बंद वाले मामले पर माफी मांगी थी। 24 अक्तूबर को मुंबई में हुए फेस्टिवल में गायिका शिल्पा राव की परफॉरमेंस को अचानक बीच में ही रोक दिया गया था। इस घटना की फेस्टिवल में आए फैंस ने आलोचना की। सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर शिल्पा राव ट्रेंड करने लगा। 

शिल्पा राव: आयोजकों ने सिंगर से मांगी माफी, कहा- आपका आना सम्मान की बात है; जानें क्या है माइक बंद का मामला

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में, आयोजकों ने कहा  'हम दिल से माफी मांगते हैं। बीएमपी में हमारा हमेशा से यही लक्ष्य रहा है कि हम अपने कलाकारों और उनके फैंस को एक बेहतरीन लाइव म्यूजिक अनुभव दें। हम इस वीकेंड हुए फेस्टिवल में शिल्पा राव की परफॉर्मेंस के अचानक खत्म होने के मामले पर अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्हें अपने लाइन-अप में शामिल करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात थी। सख्त प्लानिंग और तालमेल के बावजूद, लाइव इवेंट्स में कई बार अचानक से कुछ बदलाव हो सकते हैं, जैसे कि किसी कलाकार की परफॉरमेंस का तय समय से ज्यादा लंबा खिंच जाना।'

आयोजकों ने आगे कहा 'चूंकि हमारे फेस्टिवल स्थानीय प्रशासन के कड़े दिशा-निर्देशों और वेन्यू के कर्फ्यू नियमों के तहत आयोजित होते हैं, इसलिए लगातार हुई देरी की वजह से हमें उनकी परफॉरमेंस को समय से पहले ही रोकना पड़ा। हालांकि ये हालात पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर थे, फिर भी हमें इस बात का गहरा खेद है कि हम उनकी पूरी परफॉरमेंस नहीं दिखा सके। हम आपकी निराशा को समझते हैं। लाइव फेस्टिवल के आयोजन से जुड़ी चुनौतियों को समझने के लिए हम आपके आभारी हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Music Project (@bmp_online)


शिल्पा राव के कॉन्सर्ट में विवाद: बीच शो में बंद किया माइक? अनु मलिक की बेटी के डांस परफॉर्मेंस पर उठे सवाल

विज्ञापन

All Indian Cine Workers Association comes in support of Shilpa Rao after concert row
शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम@shilparao
शिल्पा ने लिखी पोस्ट
बाद में शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी निराशा जाहिर की और मुंबई के दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा सा हिस्सा टूट गया। इतनी खूबसूरत चीज का इस तरह हमसे छिन जाना बहुत तकलीफ देता है। लेकिन जब संगीत रुक गया, तब भी आप नहीं रुके। जिस तरह से आप मेरा नाम पुकारते रहे, आपकी आवाजों में जो प्यार था... आज रात हमारी कहानी अधूरी रह गई। मैं वादा करती हूं, मैं वापस आऊंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed