बिग बॉस: थोड़ी सी भी शर्म बची है..', गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट को लताड़ा; रोहित शेट्टी को लेकर फैंस की यह मांग
- Bigg Boss 20: इस हफ्ते का बिग बॉस का वीकएंड का वार काफी शानदार रहा। शो को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया।
- ‘ब्लैंकेट मसाज’ के लिए रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट को खरी-खोटी सुनाई।
- वीकएंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी पहुंचीं। उन्होंने स्काउट और लव को फटकार लगाई।
विस्तार
वीकएंड का वार का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी बिग बॉस के घर में आती हैं। वह स्काउट से पूछती हैं कि मसाज पार्लर कैसा चल रहा है। इसके बाद वह लव गिल से कहती हैं कि क्या सच में आप अपने मुंह बोले भाइयों के साथ ऐसा करती हो? इस पर लव गिल कहती हैं कि मेरे लिए यह नॉर्मल था क्योंकि मुझे दर्द हो रहा है।
इसके बाद काशवी, स्काउट से पूछती हैं कि आप मेरी तुलना इनसे कैसे कर सकते हो। इस पर स्काउट कहते हैं कि वह मेरा अच्छे से ख्याल रख रही थी। इस पर काशवी कहती हैं कि अगर आपको घर वाली फीलिंग चाहिए थी, तो आपको घर पर रहना चाहिए था।
स्काउट पर आग बबूला होते हुए काशवी कहती हैं कि अगर आपकी एक प्रतिशत भी इज्जत बची हुई है, तो एक सीमा तय करो और उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर दो।
इससे पहले रोहित ने स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। रोहित ने लव और स्काउट को नेशनल टीवी पर फटकार लगाई। रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट से कहा, 'जब आप लोग नजदीक आते हो। एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरू करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?'
कई यूजर्स ने शो में रोहित शेट्टी की होस्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा 'रोहित शेट्टी बहुत अच्छी तरह से होस्ट कर रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छे होस्ट और बहुत अच्छे इंसान'। एक और यूजर ने लिखा 'यही वजह है कि वह खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं।' कुछ यूजर्स ने मांग की है कि अब रोहित शेट्टी को इस शो होस्ट करना चाहिए।
यूजर्स को पसंद आया शो
कई यूजर ने शो के इस एपिसोड की भी काफी तारीफ की है। एक यूयर ने लिखा 'शो को देख कर बहुत संतुष्ट हूं।' एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा एपिसोड। जब से शो शुरू हुआ है तब से अब तक, ये सबसे अच्छा एपिसोड है।'