इस एक्ट्रेस के बाथरूम वीडियो को लेकर मच चुका है बवाल, इंस्टा पर शेयर करते ही पछताई थी बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस में रचाई शादी
सारा खान रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 4' में भी नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि शो के दौरान ही सारा ने अली मर्चेंट से शादी रचाई थी। हालांकि सारा की शादी महज 2 महीने तक ही ठीक चली इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। उस वक्त ऐसी खबरें भी आई थीं कि सारा ने पब्लिसिटी के लिए शो में शादी की थी लेकिन सारा ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।
बाथरूम वीडियो पर मचा बवाल
सारा खान का बाथटब में नहाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था। सारा के वीडियो को उनकी बहन आर्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दिया था । सारा का ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ ने तो उनके स्क्रीन शॉट भी ले लिए । हालांकि इसे कुछ सेकंड में ही डिलीट कर दिया गया था । बाद में सारा ने कहा कि गलती से ये वीडियो पोस्ट हो गया था।
बहन से हुआ विवाद
सारा ने अपने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी छोटी बहन आयरा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि आयरा उनका साथ छोड़कर कही और चली गई हैं।
बिना शादी किए मां बनने की ख्वाहिश
सारा खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, इस समय वो शादी के मूड में तो नहीं हैं, लेकिन वो मदरहुड जरूर एक्सपीरियंस करना चाहती हैं। सारा ने कहा, जब आप यंग होते हैं तो प्यार आसानी से हो जाता है। लेकिन आज मैं प्यार को लेकर मैच्योर हो गई हूं।