फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishnu Puran: देवताओं के लिए भगवान विष्णु को लेना पड़ा मोहिनी अवतार, स्वरभानु दैत्य ने धोखे से पी लिया अमृत

Sat, 30 May 2020 08:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 30 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 17 Mohini The Only Female Avatar of Lord Vishnu samudra manthan Amrit
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

विष्णु पुराण (Vishnu Puran) में अब तक आपने देखा समुद्र मंथन आरंभ हो चुका है। सबसे पहले इस मंथन से हलाहल विष निकलता है जिसका पान भगवान शिव करते हैं। दूसरे नंबर पर इससे लक्ष्मी रूपी कन्या निकलती है जिसके लिए देवताओं और दानवों में युद्ध आरंभ हो जाता है। सागर पुत्री के रूप में जन्मीं लक्ष्मी के वर के चुनाव के लिए स्वयंवर प्रथा की शुरुआत होती है।

Vishnu Puran Written Update Episode 17 Mohini The Only Female Avatar of Lord Vishnu samudra manthan Amrit
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

आज के एपिसोड में आपने देखा स्वयंवर के दौरान सागर पुत्री के रूप में जन्मीं लक्ष्मी भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल देती हैं। दोबारा समुद्र मंथन आरंभ होता है इससे ऐरावत हाथी, घोड़ा, कामधेनु गाय, कौस्तुभ मणि, कल्पवृक्ष जैसे 14 बहुमूत्य रत्न निकलते हैं।

Vishnu Puran Written Update Episode 17 Mohini The Only Female Avatar of Lord Vishnu samudra manthan Amrit
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बारी आती है अमृत की। वही अमृत जिसे पाने के लिए समुद्र मंथन आरंभ होता है। अमृत को देखकर दानव आपस में लड़ने लगते हैं। देवताओं के पास दुर्वासा के श्रापवश इतनी शक्ति नहीं बची थी कि वे दैत्यों से लड़कर उस अमृत का पान कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 17 Mohini The Only Female Avatar of Lord Vishnu samudra manthan Amrit
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

निराश देवताओं को देख भगवान विष्णु मोहिनी रूप धारण कर सभागार में पहुंच गए। उन्होंने अपने मोहिनी रूप से दैत्यों का मन मोह लिया। माया से मोहित होकर दैत्यों ने विश्वमोहिनी रूपी विष्णु से ये कह दिया कि वह ही इस अमृत का बंटवारा करें। फिर भगवान विष्णु ने छल पूर्वक देवताओं को अमृत पान करवा दिया।

विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 17 Mohini The Only Female Avatar of Lord Vishnu samudra manthan Amrit
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच स्वरभानु नामक एक असुर ने धोखे से अमृत की कुछ बूंदें पी ली थीं। सूर्य और चंद्र ने उसे पहचान लिया और भगवान विष्णु को बता दिया। इससे पहले की अमृत उसके गले से नीचे उतरता, विष्णु जी ने उसका गला सुदर्शन चक्र से काट दिया। परंतु तब तक उसका सिर अमर हो चुका था। इसी कारण सिर राहु और धड़ केतु ग्रह बना और सूर्य- चंद्रमा से अभी भी द्वेष रखता है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed