बिग बॉस 13 का करीबन हर कंटेस्टेंट अपने अलग अलग अंदाज और किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में जहां सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम लड़ाई को लेकर सुर्खियों में थे तो वहीं अब रोमांटिक अंदाज से रश्मि सभी का दिल जीत रही हैं। इस बीच पारस छाबड़ा का एक अनदेखा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बिग बॉस 13 में खुद को संस्कारी प्लेब्वॉय बताकर दाखिल होने वाले पारस छाबड़ा शो के मास्टरमाइंड बनकर उभर रहे हैं। शो में पारस, हिंदुस्तानी भाऊ और महिरा शर्मा के काफी करीब नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब पारस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने स्ट्रगल के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि हिंदुस्तानी भाऊ पारस से पूछते दिख रहे हैं कि उनके पिता क्या करते हैं। जिसके बाद वीडियो में पारस बता रहे हैं कि जब वो तीन साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पारस का अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा है।
3 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पारस कहते हैं, 'मेरे पिता नहीं है। मैं जब तीन साल का था तो मेरे पिता का निधन हो गया था। मुझे नहीं पता कि पिता का होना क्या होता है। मेरे लिए मेरी मां ही सब कुछ है। आज जो मैं हूं कि उन्होंने मुझे ये बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेरी मां ने सारी जरूरतों को पूरा किया। उन्होंने मुझे चीजों की कद्र करना सिखाया।' वीडियो में आगे हिंदुस्तानी भाऊ से बात करते हुए पारस कहते हैं कि, 'मेरी मां ने मुझे पढ़ाने-लिखाने के लिए पूरी कोशिश की थी। हालांकि, मैंने 11वीं क्लास में था जब मैंने पढ़ाई छोड़ दी थी।' इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ पारस से पूछते हैं कि वो एक्टिंग के दुनिया में कैसे आ गए।
4 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : VOOT
इसके जवाब में पारस कहते हैं कि, 'ये पूरी तरह से किस्मत थी। मैंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। इसके बाद अपना हाथ एक्टिंग में आजमाया था। मैंने एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया, जहां पर कई सफल मॉडल आए थे। मैं किस्मतवाला था कि मुझे ये रोल मिल गया।' वीडियो में आगे पारस कहते हैं, 'मेरी फोटो हर होर्डिंग और मैग्जीन में थी। मुझे केवल चार हजार रुपए मिले थे। मेरे लिए ये काफी बड़ी डील थी, मैंने छह हजार रुपए के लिए इस कंपनी के काफी चक्कर लगाए थे। ये मेरी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था।'
5 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो के आखिर में पारस कहते दिखाई दे रहे हैं कि, 'मैंने साल 2012 में एमटीवी स्प्लिट्सविला का ऑडिशन दिया था और विनर बनकर उभरा था। बाद में मुझे टीवी में कुछ रोल मिले थे। इसके बाद से ही मैं टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। '