टीवी सीरियल हो या फिल्म, इनके नाम ही हैं जो हमें इन्हें याद रखने में मदद करते हैं। इन फिल्मों या सीरियल के नाम रखने का मुख्य उद्देश्य उसकी पूरी कहानी को दर्शाना होता है। ऐसे में अगर इनका नाम किसी गाने से प्रेरित हो तो इन नामों को याद रखना काफी आसान हो जाता है। इतना ही नहीं लोगों के लोकप्रिय गानों के आधार पर सीरियल के नाम रखने का कारण दर्शकों को इससे जोड़ना भी है।
टीवी पर पिछले कई सालों से ऐसे सीरियल्स प्रसारित हो रहे हैं या हो चुके हैं, जिनका नाम बॉलीवुड के किसी गाने के आधार रखा गया है। मशहूर हुई चीजें अक्सर हमारे जहन में रह जाती हैं। यही वजह है कि टीवी के भी कुछ चर्चित सीरियल्स के नाम किसी गाने पर रखे गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टीवी सीरियल के नाम जो किसी गाने पर आधारित हैं-
2 of 11
ये रिश्ता क्या कहलाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नाम फिल्म ‘मीनाक्षी’ के गाने के आधार पर रखा गया है। इस सीरियल में शिवांगी जोशी, नायरा और मोहसिन खान, कार्तिक की भूमिका निभा रहे हैं।
3 of 11
दिया और बाती हम
- फोटो : सोशल मीडिया
दिया और बाती हम
स्टार प्लस के ही एक और मशहूर सीरियल दिया और बाती हम का नाम अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘विरासत’ के गाने ‘तारे हैं बाराती’ से ले लिया गया है। इसी वजह से इस सीरियल का नाम लोगों को आसानी से याद है।
4 of 11
बड़े अच्छे लगते हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े अच्छे लगते हैं
फिल्म ‘बालिका वधू’ के प्रसिद्ध गाने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के आधार पर सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ को नाम दिया गया था। बहुत जल्द ही इसका दूसरा सीजन भी शुरू होने वाला है। इसमें दिशा परमार और नकुल मेहता साथ नजर आएंगे।
5 of 11
इस प्यार को क्या नाम दूं
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्यार को क्या नाम दूं
लोकप्रिय टीवी सीरियल इस प्यार को क्या नाम दूं का टाइटल भी बॉलीवुड के एक गाने से लिया गया है। स्टार प्लस पर प्रसारित हुए इस धारावाहिक का नाम तुषार कपूर की फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से लिया गया था।