फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: लखपति बने देशबंधु, श्रद्धा खरे को 10 हजार में ही करना पड़ा संतोष

Sat, 28 Aug 2021 12:32 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sat, 28 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
KBC 13 August 27 Highlights desh bandhu pandey wins rs 320000, Shraddha Khare Takes Home Only Rs 10,000
केबीसी - फोटो : Video

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के आज के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर दो प्रतियोगी बैठे थे। पहले कंटेस्टेंट पटना के मूल निवासी देशबंधु पांडेय थे। देशबंधु भारतीय रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। अपनी नौकरी के कारण वो बीते 13 सालों से फिलहाल राजस्थान के कोटा में रहते हैं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हॉट सीट पर बैठे देशबंधु ज्यादा नहीं जीत सके और गलत सवाल देकर 3.20 लाख रुपए लेकर घर लौट गए। केबीसी में देशबंधु से अमिताभ बच्चन ने यूरोपीय देश को लेकर सवाल पूछा।



सवाल- इनमें से कौन सा देश पूरी तरह से यूरोप में स्थित है
1- रूस
2- यूक्रेन
3- कजाकिस्तान
4- टर्की

KBC 13 August 27 Highlights desh bandhu pandey wins rs 320000, Shraddha Khare Takes Home Only Rs 10,000
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

इसके सवाल का जवाब देते हुए देशबंधु ने पहले विकल्प रूस को चुना जो गलत था। एक लाइफ लाइन होने के बाद भी देशबंधु ने गलत जवाब दिया और वापस घर लौट गए। इस सवाल का सही जवाब था यूक्रेन। देशबंधु पांडेय के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए जीतकर श्रद्धा खरे हॉट सीट पर बैठीं।

KBC 13 August 27 Highlights desh bandhu pandey wins rs 320000, Shraddha Khare Takes Home Only Rs 10,000
केबीसी - फोटो : Video
ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाली श्रद्धा एक आंत्रप्रेन्योर हैं। वो अपनी कंपनी इंस्टैंट रसोई चलाती हैं। इस कंपनी के जरिए वो अलग अलग फूड प्रोडक्ट्स बेचती हैं। उनका कारोबार भारत के साथ साथ अमेरिका में भी होता है। एक वक्त ऐसा था जब श्रद्धा ने अपनी शादी में काफी कठिन वक्त देखा था। श्रद्धा ने बातचीत में बताया कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए उनके पति ने कभी उनका साथ नहीं दिया और न ही उनके और उनकी बेटी के खर्च को उठाया। इसके बाद श्रद्धा ने पति से अलग होने का फैसला लिया। मुख्यरूप से श्रद्धा पहले साउथ इंडियन चटनी और मसालों का व्यापार करती हैं। वो घर से ही अपना कारोबार करती हैं। वहीं से वो अपना व्यापार, उत्पादन और डिलीवरी का काम देखती हैं। इसके बाद सबको चौंकाते हुए श्रद्धा ने अपने साथ हुई घरेलू हिंसा की बात भी बताई जिसके कारण उन्होंने पति से अलग होने का बड़ा कदम उठाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 August 27 Highlights desh bandhu pandey wins rs 320000, Shraddha Khare Takes Home Only Rs 10,000
कौन बनेगा करोड़पति 13, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल- कौन से शहर को अल्फांसो आम का घर कहा जाता है?
जवाब. रत्नागिरी

सवाल- डबल्स टीम टेनिस में लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी का निकनेम क्या है?

जवाब. ली हैश

विज्ञापन
KBC 13 August 27 Highlights desh bandhu pandey wins rs 320000, Shraddha Khare Takes Home Only Rs 10,000
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा ने इस सवाल को फ्लिप कर दिया और बिग बी ने उनके सामने उनकी पसंद की कैटेगरी माय सिटी, माय स्टेट से सवाल पूछा

सवाल- मध्य प्रदेश के कौन से शहर का नाम मसालेदार 'बेसन नमकीन' के नाम पर है? 
जवाब. रतलाम

सवाल- देश का वो कौन सा राज्य है, जिसकी सीमा समुद्र से नहीं मिलती है
जवाब. मिजोरम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed