टीवी एक ऐसा माध्यम है, जिसकी बदौलत सितारों को हर घर में पहचान मिल जाती है। टीवी के सितारे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन मनोरंजन जगत के जुड़े ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाई और सफल साबित हुए। जहां कुछ सितारों ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया, तो कुछ पंजाबी इंडस्ट्री में सफल साबित हुए। आज हम आपको टीवी के ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्द ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे सितारों के बारे में भी जो टीवी के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में छा गए और अब देखना होगा कि क्या डेब्यू के बाद ये एक्टर्स भी अपनी जगह बनाने में सफल होंगे।
Tv Actors: पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं टीवी के ये स्टार्स, पहले इन सितारों ने खूब बटोरीं सुर्खियां
जैस्मिन भसीन
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन की डेब्यू फिल्म 'हनीमून' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में जैस्मिन गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आने वाली हैं। यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं, जैस्मिन इससे पहले पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और अब यह उनकी डेब्यू फिल्म है।
Love Story: पहले किया मोहब्बत का सफर, फिर छू ली तलाक की दहलीज, पढ़ें धनुष-ऐश्वर्या के रिश्ते के उतार-चढ़ाव
जन्नत जुबैर
'फुलवा' और 'तू आशिकी' जैसे फेमस टीवी शोज की हिस्सा रही जन्नत जुबैर अब सीरियल में काम नहीं करना चाहती हैं। अभिनेत्री कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रह चुकी हैं और अब वह अपनी पंजाबी डेब्यू फिल्म 'कुलचे छोले' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म में वह दिलराज ग्रेवाल के साथ नजर आएंगी और यह 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Shruti Haasan: सुंदर दिखने श्रुति हासन ने करवाई थी नाक की सर्जरी, कहा- फर्क नहीं पड़ता कि लोग...
धीरज धूपर
'कुंडली भाग्य' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता धीरज धूपर भी जल्द पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखने जा रहे हैं। खबरें हैं कि धीरज के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसकी शूटिंग पंजाब और अमेरिका में हो सकती है।
Rakhi Sawant: साजिद खान के समर्थन में आईं राखी सावंत, कहा- जिन लड़कियो ने आरोप लगाए हैं वो...
करण कुंद्रा
करण कुंद्रा टीवी का जाना माना चेहरा हैं। करण ‘प्योर पंजाबी’ और ‘मेरे यार कमीने’ जैसे पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन वह अपना ज्यादा नाम नहीं कमा पाए थे। वहीं, 'बिग बॉस 14' के बाद से ही फिर से चर्चा में आए करण को लेकर खबर हैं कि वह जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में दिखाई देंगे।
Anjali Arora: करवा चौथ पर अपने सजना के लिए तैयार होकर अंजलि और उर्फी ने लगाए जमकर ठुमके, साड़ी में बरपाया कहर