फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के झूठ की एक्स वाइफ दलजीत ने खोली पोल, टीना से फ्लर्ट करते समय कही थी यह बात

Thu, 13 Oct 2022 04:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 13 Oct 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Ex-Wife Dalljiet Kaur slam him for calling them best friends in front of tina datta
शालीन भनोट, दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 16 में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां लोगों में झगड़े हो रहे हैं, तो कुछ लोगों के बीच प्यार की शुरुआत भी देखने को मिल रही है। वहीं, एक कंटेस्टेंट जो सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है शालीन भनोट। शालीन अपने बुरे बर्ताव के साथ ही टीना दत्ता के साथ बढ़ रही नजदीकियों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन आए एपिसोड में शालीन  टीना से अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर के बारे में कुछ ऐसा कह गए कि वह खुद को रोक न सकी और सोशल मीडिया पर अभिनेता की क्लास लगा दी।


 

Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Ex-Wife Dalljiet Kaur slam him for calling them best friends in front of tina datta
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो में शालीन भनोट इस बात का इजहार कर चुके हैं कि उन्हें टीना पसंद है। वहीं, टीना से फ्लर्ट करने के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए ही अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर की बात की। जब टीना ने उनसे सवाल किया कि क्या उनका रिलेशनशिप एब्यूजिव था, तो शालीन ने कहा कि नहीं, वह आज भी बेस्ट फ्रेंड्स की तरह हैं। वहीं, टीना बताती हैं कि वह दलजीत को जानती हैं, लेकिन बहुत थोड़ा वो भी पर्सनली नहीं। अब इस बात पर दलजीत कौर का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है।

Urfi Javed: प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में क्याें फूट-फूटकर रोने लगीं उर्फी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Ex-Wife Dalljiet Kaur slam him for calling them best friends in front of tina datta
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

अब दलजीत कौर ने शालीन भनोट के झूठ से पर्दा हटाया और लिखा, 'मैं तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड नहीं हूं शालीन। मेरे बच्चे की वजह से महीने में एक-दो बार तुमसे मिलना दोस्ती नहीं कहलाता है। मैं तुम्हें तुम्हारी लव लाइफ के लिए बधाई देती हूं, लेकिन मुझे अपनी इन कहानियों से दूर रखो। आप इसे फनी कहते हो? सच में? टीना मेरे मन में तुम्हारे लिए कोई हार्ट फीलिंग्स नहीं हैं।'

Aryan Khan: गरबा के रंग में रंगे नजर आए आर्यन खान? लेकिन, इस बात से कंप्यूज हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Ex-Wife Dalljiet Kaur slam him for calling them best friends in front of tina datta
दलजीत कौर, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

बते दें कि दलजीत कौर भी 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, शालीन और दलजीत के रिश्ते की बात करें तो दोनों की मुलाकात 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2009 में उन्होंने शादी कर ली, लेकिन पांच साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और तलाक के लिए अर्जी दी थी। दोनों का एक बेटा है, जो दलजीत के साथ रहता है।

Duranga Season 2: 'दुरंगा सीजन 2' को लेकर सामने आया अपडेट, फिर होंगे चौंकाने वाले खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed