मनोरंजन जगत की दुनिया से जुड़े सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। खुद को फिट रखने के लिए ये घंटों पसीना बहाते हैं। कोई जिम का सहारा लेता है, तो कुछ कराटे, जुडो या मार्शल आर्ट से खुद को फिट रखते हैं। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं,जो फिटनेस के मामले में खिलाड़ी कुमार को भी टक्कर देते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको उन सितारों के बारे में...
TV Actors: फिटनेस में खिलाड़ी कुमार से कम नहीं ये सितारे, कोई कराटे में माहिर तो किसी ने सीखा मार्शल आर्ट
अमर उपाध्याय
अमर उपाध्याय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। इतना ही नहीं अभिनेता के बच्चे भी मार्शल आर्ट के मास्टर बन चुके हैं। अक्सर अभिनेता अपने बच्चों के साथ ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करते हैं। अभिनेता का बेटा ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुका है तो वहीं बेटी रेड बेल्ट हैं।
Rakhi Sawant-Adil Durrani: राखी के पति आदिल पर ईरानी स्टूडेंट ने लगाया रेप का आरोप, मैसूर में दर्ज हुई FIR
नंदीश संधू
मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड और 'उतरन' में नजर आए अभिनेता नंदीश संधू मार्शल आर्ट का ज्ञान रखते हैं। नंदीश ने किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली है।
Turkey-Syria Earthquake: भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं एंजेलिना जोली, तस्वीरें शेयर कर लोगों से की अपील
मोहम्मद नाजिम
'साथ निभाना साथिया' में अहम का किरदार निभाने वाले मोहम्मद नाजिम कराटे चैंपियन हैं। वहीं, मोहम्मद नाजिम ने जूडो में ऑरेंड बेल्ट हासिल की है।
Rashmika Mandanna: रश्मिका ने अलग-अलग शहरों में खरीद लिए पांच आलीशान फ्लैट? जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई
अनुज सचदेवा
छोटे पर्दे पर कई शोज का हिस्सा रहे अनुज सचदेवा भी ताइक्वांडो में ब्राउन बेल्ट हैं। अनुज सचदेवा अपने हाथों से बर्फ की सिल्ली तोड़ने के लिए अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
Urvashi Rautela: क्या सच में 'कांतारा 2' का हिस्सा बनेंगी उर्वशी रौतेला? जानें वायरल तस्वीर की हकीकत