{"_id":"63e869b9cb50b6e43407c2a8","slug":"angelina-jolie-appeals-for-donations-to-victims-of-turkey-and-syria-earthquake-share-photos-and-videos-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkey-Syria Earthquake: भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं एंजेलिना जोली, तस्वीरें शेयर कर लोगों से की अपील","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Turkey-Syria Earthquake: भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं एंजेलिना जोली, तस्वीरें शेयर कर लोगों से की अपील
Sun, 12 Feb 2023 09:55 AM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 12 Feb 2023 09:55 AM IST
सार
एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर तुर्की और सीरिया में आई इस आपदा की दिल दहला देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
एंजेलिना जोली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तुर्की और सीरिया में हुए भूकंप से मची तबाही पर पूरी दुनियाभर की नजर है। इस भूकंप में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो घायलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कहा जा रहा है कि भूकंप से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। वहीं, दुनियाभर के लोग तुर्की और सीरिया की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं और साथ ही उन्होंने सभी से मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर तुर्की और सीरिया में आई इस आपदा की दिल दहला देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो बचाव कार्य में लगे व्यक्ति का है और वह मदद मांग रहा है। इसके अलावा एक पिता मलबे में फंसी अपनी बेटी के हाथ को पकड़े बैठा है। वहीं, तुर्की की तस्वीर भी दिखाई गई है, जिसमें सारी बिल्डिंग और घर मलबे के ढेर में तब्दील नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Rashmika Mandanna: रश्मिका ने अलग-अलग शहरों में खरीद लिए पांच आलीशान फ्लैट? जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई
विज्ञापन
View this post on Instagram
एंजेलिना जोली ने इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा दिल सीरिया और तुर्की के लोगों के साथ है। इस समय इतने सारे परिवार पीड़ित हैं, उनके अकल्पनीय दर्द को समझना मुश्किल है। मुझे यह उत्तर पश्चिम सीरिया के अंदर से एक दोस्त ने भेजा है। मैंने द व्हाइट हेलमेट्स और @tphilanthropy को सपोर्ट करने का फैसला लिया है। मुझे उम्मीद है कि बाकी लोग भी मदद करने पर विचार करेंगे, ताकि वे अपना जीवन बचाने के प्रयास को जारी रख सकें।'
Urvashi Rautela: क्या सच में 'कांतारा 2' का हिस्सा बनेंगी उर्वशी रौतेला? जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
एंजेलिना जोली के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। एक तुर्की के यूजर ने लिखा, 'आपका शुक्रिया', तो दूसरे ने लिखा, 'काश बाकी सेलेब्रिटी का दिल भी आपकी तरह होता।' बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उसके साथ 7.5 तीव्रता के झटकों ने दोनों ने देशों में तबाही मचा दी और हजारों लोगों की मौत हो गई।
Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन की हालत पर कंगना को आया रोना, पोस्ट साझा कर एक्टर की पत्नी को लिया आड़े हाथ