फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant husband Adil Durrani accused of rape by Iranian woman FIR filed against him in Mysore

Rakhi Sawant-Adil Durrani: राखी के पति आदिल पर ईरानी स्टूडेंट ने लगाया रेप का आरोप, मैसूर में दर्ज हुई FIR

Sun, 12 Feb 2023 11:23 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 12 Feb 2023 11:23 AM IST
सार

मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत आदिल दुर्रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आदिल पर एक ईरानी स्टूडेंट ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant husband Adil Durrani accused of rape by Iranian woman FIR filed against him in Mysore
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद से ही दोनों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। हाल ही में राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद आदिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, अब आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मैसूर में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक महिला ने आदिल पर कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Rakhi Sawant husband Adil Durrani accused of rape by Iranian woman FIR filed against him in Mysore
राखी और आदिल - फोटो : social media

मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत आदिल दुर्रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आदिल पर एक ईरानी स्टूडेंट ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। अपनी प्राथमिकी में युवती ने आदिल पर मैसूर में साथ रहने के दौरान शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब उसने पांच महीने पहले उससे शादी करने की मांग की, तो उसने मना कर दिया और कहा कि वह कई लड़कियों के साथ इसी तरह के रिश्ते में है। फिर उसने महिला की अश्लील तस्वीरें भेजकर धमकी दी और ब्लैकमेल किया। अब आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Turkey-Syria Earthquake: भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं एंजेलिना जोली, तस्वीरें शेयर कर लोगों से की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant husband Adil Durrani accused of rape by Iranian woman FIR filed against him in Mysore
आदिल और राखी - फोटो : social media

राखी सावंत ने आदिल के साथ पिछले साल निकाह कर लिया था, लेकिन दोनों ने अपनी शादी को छुपाकर रखा। बीते महीने ही राखी ने अपनी शादी का एलान किया था और साथ ही उन्होंने आदिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कही। इसके बाद राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन राखी के घर पर उनसे मिलने आए आदिल को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब वह न्यायिक हिरासत में हैं।

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने अलग-अलग शहरों में खरीद लिए पांच आलीशान फ्लैट? जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई

विज्ञापन

Rakhi Sawant husband Adil Durrani accused of rape by Iranian woman FIR filed against him in Mysore
राखी और आदिल - फोटो : social media

राखी सावंत ने आदिल की वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। एक वीडियो में आदिल कुरान पर हाथ रखकर अपने अफेयर की बात कबूल कर रहे हैं और राखी से माफी मांग रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में वह राखी को उनके डेढ़ करोड़ रुपये चार महीने के भीतर वापस करने की बात भी कह रहे हैं। अब पहले से ही जेल में बंद आदिल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 

Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन की हालत पर कंगना को आया रोना, पोस्ट साझा कर एक्टर की पत्नी को लिया आड़े हाथ
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed