छोटे परदे के लोकप्रिय धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी’ ने अपने 500 एपिसोड का अहम पड़ाव पार कर लिया है। धारावाहिक की लीड कलाकार ऐश्वर्या खरे समेत धारावाहिक के सभी कलाकारों ने इस सफलता का जश्न शूटिंग के दौरान अपने ही अंदाज से मनाया और धारावाहिक को इस मुकाम तक लाने के लिए सभी दर्शकों का आभार जताया।
2 of 4
ऐश्वर्या खरे, रोहित सुचांती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी’ पिछले ढाई साल से लगातार दर्शकों का पसंदीदा धारावाहिक बना हुआ है। शो की लीड कलाकार ऐश्वर्या खरे कहती हैं, ‘‘यह निश्चित रूप से हमारे लिए बड़ा खुशनुमा एहसास है। ऐसा लगता ही नहीं कि हमने 500 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस शो के सभी कलाकार इतने अच्छे हैं और एक दूसरे के इतने करीब हैं कि कभी-कभी तो हम ये भूल जाते हैं कि हम असली परिवार नहीं हैं। इस शो की शुरुआत से लक्ष्मी का सफर बड़ा कमाल कर रहा है।’
इसे भी पढ़ें- Anil Kapoor: दो एक्ट्रेस के साथ नर्वस हो गए थे अनिल, अभिनेता ने याद किए श्रीदेवी-उर्मिला की 'जुदाई' के किस्से
3 of 4
ऐश्वर्या खरे, रोहित सुचांती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर ऐश्वर्या कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि मैंने इससे पहले ऐसा कोई किरदार निभाया हो और इतने प्यार और उत्साह के साथ इतनी मेहनत की हो। मुझे लगता है कि लक्ष्मी का किरदार मेरे अंदर के बेस्ट को बाहर लाता है। सेट पर रोहित, अमन, स्मिता मैम, मुनीरा, मायरा, मेरी क्रिएटिव टीम और सभी लोग इतने प्यारे हैं कि हमें हर समय बहुत अच्छा महसूस होता है। हम सभी बहुत खुशनसीब हैं कि हमारे पास बेस्ट टीम और बेस्ट ऑडियंस हैं, जो हमें इतना प्यार और सपोर्ट करते हैं। हमें आगे ऐसे और भी पड़ाव हासिल करने का इंतजार है।’
4 of 4
ऐश्वर्या खरे, रोहित सुचांती
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी’ के दूसरे लीड कलाकार रोहित बताते हैं, “मेरा ‘भाग्य लक्ष्मी’ परिवार हमेशा बहुत सपोर्टिव और लविंग रहा है। सेट पर हम सभी एक परिवार की तरह रहते हैं और हमेशा दोस्तों की तरह कुछ ना कुछ शरारत करते रहते हैं। आजकल ऐसे रिश्ते बड़ी मुश्किल से मिलते हैं और 500 एपिसोड्स पूरे कर पाना सिर्फ उन सभी और हमारे प्यारे फैंस की वजह से ही मुमकिन हो पाया है। हमें सपोर्ट करने के लिए हम अपने दर्शकों को धन्यवाद देते हैं और आगे भी इसी तरह और बहुत से एपिसोड्स पूरे करना चाहते हैं।”