फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor on 26 year of judaai film, reveals about why he as nervous to work shridevi and urmila

Anil Kapoor: दो एक्ट्रेस के साथ नर्वस हो गए थे अनिल, अभिनेता ने याद किए श्रीदेवी-उर्मिला की 'जुदाई' के किस्से

Wed, 01 Mar 2023 12:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 01 Mar 2023 12:29 PM IST
सार

अनिल कपूर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने लगभग अपने दौर की सभी टॉप एक्ट्रेस के साथ काम किया और यादगार फिल्में दीं। अनिल कपूर की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक 'जुदाई' सुपरहिट रही थी और इसे आज भी पसंद किया जाता है। हालांकि अनिल कपूर ने इस फिल्म के रिलीज होने के 25 साल बाद फिल्म जुदाई के कुछ अनसुने किस्सो को याद करते हुए अनिल ने बताया की फिल्म के लिए वह श्रीदेवी और उर्मिला के साथ काम करने को लेकर नर्वस क्यों थे?

विज्ञापन
Anil Kapoor on 26 year of judaai film, reveals about why he as nervous to work shridevi and urmila
अनिल कपूर, श्री देवी, उर्मिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी ने अपने दौर में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। इस दौर में दोनों ने भले ही कई फिल्मों में काम किया हो, लेकिन श्रीदेवी का रुतबा अनिल कपूर से कहीं ज्यादा था। यही वजह थी कि श्रीदेवी के साथ काम करने के लिए हर एक्टर तैयार रहता था। हालांकि, बावजूद इसके अनिल कपूर ने श्रीदेवी संग फिल्म 'जुदाई' में काम करने से पहले इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

अनिल कपूर की फिल्मों की लिस्ट में एक्शन, कॉमेडी से लेकर फैमिली ड्रामा तक यह सभी फिल्में शामिल है। सदाबहार अभिनेता माने जाने वाले अनिल कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी हैं। उनकी ऐसी ही एक फिल्म की बात की जाए तो वह है 'जुदाई'। जो उस वक्त अनिल के साथ श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर की कास्टिंग के लिए खूब चर्चा में रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Kapoor on 26 year of judaai film, reveals about why he as nervous to work shridevi and urmila
अनिल कपूर - फोटो : social media

अनिल श्रीदेवी और उर्मिला के साथ काम करते वक्त हुए थे नर्वस 
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म जुदाई अपने 26 साल का सफर पूरा कर चुकी है। इस मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की दो तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि श्रीदेवी और उर्मिला के साथ काम करने को लेकर वह नर्वस क्यों थे? अनिल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'उस वक्त जुदाई में काम करने का फैसला लेना मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने इसे चुना। मेरी जोड़ी दो बेहद खूबसूरत महिलाओं के साथ बनायी गयी थी, श्री और उर्मिला, और मुझे अभी भी याद है कि श्री जी और उर्मिला के साथ नाचते वक्त मैं कितना नर्वस था। दोनों ही अद्भुत डांसर हैं'।


विज्ञापन

फिल्म के बारे में 
इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी लालची औरत का किरदार निभाया था जो पैसों के लिए अपने पति को दूसरी औरत को बेच देती है। लेकिन बाद में उसे अहसास होता है कि उसने अपने पति को खो दिया है और अब वह उस दूसरी औरत को ही चाहता है। फिल्म में पति का किरदार अनिल कपूर और दूसरी औरत का किरदार उर्मिला ने निभाया था। 'जुदाई' में केवल लीड ऐक्टर्स ही नहीं बल्कि इसकी सपोर्टिंग कास्ट में फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, कादर खान, परेश रावल और उपासना सिंह के बेहतरीन किरदारों के लिए भी याद किया जाता है। 

बता दें की अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी ने जुदाई के अलावा 'मिस्टर इंडिया', 'लम्हे', 'लाडला', 'कर्मा', 'मिस्टर बेचारा', 'हीर रांझा' जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया था। फिलहाल, अनिल कपूर इन दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। अनिल ने अपने करियर में एंटी हीरो के किरदार तो निभाये हैं, मगर नकारात्मक किरदारों में ज्यादा नजर नहीं आये हैं। 
 

यह भी पढ़ें: अब पंकज त्रिपाठी को धमकी देने के मामले में नोटिस, ओटीटी संचालक ने रिकॉर्ड की कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed