फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Serials Updates: किंजल की गोदभराई में होगा तमाशा...अभिमन्यु-अक्षरा होंगे रोमांटिक, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट

Fri, 01 Jul 2022 02:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 01 Jul 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 1 July Upcoming Episode Written Updates
टॉप 5 सीरियल्स - फोटो : सोशल मीडिया

छोटा पर्दा आज के समय में हर तरह से बड़े पर्दे को टक्कर देता है। चाहे बात फिर रोमांटिक सीन्स की बात हो या फिर विदेशी धरती पर शूटिंग करने की...सभी तरह से इन दिनों टीवी की दुनिया बड़ी और बेहतर होती जा रही है। टीवी सीरियल्स की कहानी आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स के कारण और चटपटी होती जा रही है। कल जारी की गई टीआरपी लिस्ट में पूरी तरह से स्टार प्लस के सीरियल्स का दबदबा देखने को मिला, जिसके बाद यह कहानी बिल्कुल गलत नहीं होगा कि बरसो पुराना यह चैनल आज भी दर्शकों की नस पकड़ने में कामयाब है। जहां 'अनुपमा' में अनु राखी दवे और बा की जमकर क्लास लगाने वाली है, वहीं 'इमली' की खट्टी मीठी कहानी भी लोगों का मन बहला रही है। चलिए बिना देर किए पढ़ते हैं आज का सीरियल अपडेट.. 

TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 1 July Upcoming Episode Written Updates
अनुपमा - फोटो : Instagram

अनुपमा
स्टार प्लस के सीरियल में इस हफ्ते किंजल की गोद भराई वाला ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि बा और राखी के दवे के बीच चलती कोल्ड वॉर को देख अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ेगा और वह राखी के साथ-साथ बा को भी खूब सुनाएगी। अनु का गुस्सा देखते ही बा और राखी दवे सभी से माफी मांगेगे और किंजल के कहने पर अपना गुस्सा भी थूक देंगे। इसके बाद फिर से सब शाह हाउस में किंजल की गोद भराई को एंजॉय करेंगे लेकिन राखी दवे बाज नहीं आती है और मौका पाते ही वह बरखा से दोस्ती करेगी। इतना ही नहीं अनुपमा के प्रीकेप में दिखेगा कि  राखी दवे अकेले में बरखा को अनुपमा के खिलाफ भड़काएगी।
 

TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 1 July Upcoming Episode Written Updates
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा और अभिमन्यु एक-दूसरे को पार्टी में देखकर चौंक जाएंगे। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते हैं और प्यार भरे पल भी साझा करते हैं। क्योंकि दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार अभी भी है।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 1 July Upcoming Episode Written Updates
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
 सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान पार्टी में प्रीशा और पीहू को एक जैसे कपड़े पहने देख गुस्सा हो जाता है। इतना ही नहीं प्रीशा की मुलाकात रुद्राक्ष से होती है, जिसे देख वह हैरान और परेशान रह जाती है।  
 

विज्ञापन
TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 1 July Upcoming Episode Written Updates
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media

बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार एंट्री करने वाले शो 'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' के आज के एपिसोड में युवान सभी को चौंकाने वाला है। युवान पार्टी में आए सभी मेहमानों के सामने बन्नी से शादी करने की इच्छा जाहिर करता है, जिसे सुन हेमंत गुस्से से पागल हो जाता है। इसके बाद मानिनी सभी के सामने बन्नी की बेइज्जती करती है और उसे पार्टी से निकल जाने के लिए कहती है।       

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed