रॉबर्ट पैटिनसन: ब्रैड पिट से जॉर्ज लेजेनबी तक, जेम्स बॉन्ड के रूप में एक्टर के चयन पर क्या बोले सेलेब्स?
- जेम्स बॉन्ड की भूमिका अब रॉबर्ट पैटिनसन निभाएंगे।
- जेम्स बॉन्ड 007 के रूप में उनके नाम का आधिकारिक एलान होने के बाद फैंस खुश हैं।
- हॉलीवुड दिग्गजों ने भी एक्टर की कास्टिंग पर प्रतिक्रिया दी हैं। जानिए किसने क्या कहा?
विस्तार
चर्चित हॉलीवुड एक्टर अब पर्दे पर जासूस जेम्स बॉन्ड की भूमिका को जीवंत करेंगे। वे ऐसा करने वाले सातवें हीरो हैं। बॉन्ड के रूप में अपनी कास्टिंग पर रॉबर्ट ने खुशी जताई है और इसे जिंदगीभर का सम्मान कहा है। उनके लिए यह एक सपने के जैसा है। वहीं, हॉलीवुड सिनेमा की अन्य हस्तियों ने भी उन्हें चुने जाने पर रिएक्शन दिए हैं।
ब्रैड पिट
अभिनेता ब्रैड पिट ने रॉबर्ट की कास्टिंग का समर्थन किया है। साथ ही उनके अब तक के करियर के दौरान किए गए उनके फैसलों की तारीफ की। एक्स्ट्रा टीवी से बात करते हुए ब्रैड पिट ने कहा, 'मुझे यह आइडिया बहुत पसंद है। मुझे वे पसंद हैं, जो वह कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह रियल हैं'। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रॉबर्ट की बॉन्ड फिल्म में विलेन का रोल करेंगे, तो पिट ने कहा, 'मैं वह करना चाहूंगा'।
Brad Pitt reacts to Robert Pattinson being cast as James Bond and says he'd be up for playing the villain! 🍸😈 Plus, he talks Thanksgiving plans — girlfriend Ines de Ramon is the cook! https://t.co/s6WOJNwjTr
— ExtraTV (@extratv) November 17, 2026
राल्फ फिएन्स
राल्फ फिएन्स ने रॉबर्ट की कास्टिंग पर रिएक्शन दिया। उन्होंने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। एक्टर ने रॉबर्ट पैटिनसन और उनके अभिनय की तारीफ की। मगर, साथ ही कहा कि बॉन्ड के रूप में उन्हें देखकर दर्शकों को तालमेल बिठाने में वक्त लग सकता है।
अमेजन के प्रेसिडेंट ने क्या कहा?
अमेजन के प्रेसिडेंट और सीईओ एंडी जेसी ने कहा कि वे पैटिनसन को अगले बॉन्ड के तौर पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने रॉबर्ट को अपनी पीढ़ी के सबसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकारों में से एक बताया।
Excited to have Robert Pattinson as the next James Bond. He’s one of the most versatile actors of his generation, who consistently makes fearless choices, and keeps surprising people with his performances. He's joining a remarkable group, with Denis Villeneuve directing, Amy Pascal and David Heyman producing, and Steven Knight writing. Looking forward to what they'll create for fans. https://t.co/k7R4rrSP2d
— Andy Jassy (@ajassy) November 16, 2026
जॉर्ज लेजेनबी ने क्या कहा?
बॉन्ड फिल्म में नजर आ चुके एक्टर जॉर्ज लेजेनबी ने भी रिएक्शन दिया है। 'ऑन हर मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस' में जासूस का रोल निभाने वाले जॉर्ज ने पैटिनसन को यह रोल मिलने पर बधाई दी। उन्होंने रॉबर्ट का एक्सक्लूसिव क्लब में स्वागत किया। आगे कहा, 'रॉबर्ट, दुनिया के सबसे एक्सक्लूसिव क्लब में आपका स्वागत , लेकिन याद रखना एन्जॉय करना'।
शाही परिवार ने क्या कहा?
रॉबर्ट को बॉन्ड के रूप में चुने जाने पर इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग राय आ रही है। जेम्स बॉन्ड के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन की कास्टिंग पर ब्रिटेन के शाही परिवार ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस किरदार के लिए एक्टर को चुने जाने पर अप्रूवल दे दिया है। एक्स पोस्ट में लिखा है, 'मैजेस्ट्री की सीक्रेट सर्विस में स्वागत किया'।
Welcome to His Majesty's Secret Service, Mr Bond.
— The Royal Family (@RoyalFamily) November 16, 2026
