फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jannat Zubair: 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर जन्नत जुबैर का बड़ा बयान, बोलीं- उम्र का इस शो से...

Fri, 01 Jul 2022 02:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 01 Jul 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
Jannat Zubair: Khatron Ke Khiladi 12 contestant speaks about her experience in the show and her tv journey
जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन जल्द ही टेलीविजन स्क्रीन्स पर दस्तक देने वाला है। जब से इस स्टंट रियलिटी शो शूटिंग केपटाउन में शुरू हुई है, तभी से ही शो लोगों के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है। कभी यह शो इसके खिलाड़ियों की फीस के कारण सुर्खियां बटोरता है, तो कभी शो के कंटेस्टेंट्स की शूटिंग के दौरान वायरल होती विडियो सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। छोटे पर्दे की मशहूर हस्तियां इस शो का हिस्सा बड़े चाव से बनते हैं। शो में भाग लेकर वह नए-नए खतरों से पंगा लेते हैं। इस बार भी बहुत से सेलेब्स शो में पार्ट ले रहे हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेत्री जन्नत जुबैर की हो रही है। 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री ने शो में अपनी उपस्थिति को लेकर हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है।

Jannat Zubair: Khatron Ke Khiladi 12 contestant speaks about her experience in the show and her tv journey
जन्नत जुबैर, रोहित शेट्टी, शिवांगी जोशी - फोटो : Instagram

उम्र का शो से कोई वास्ता नहीं 
टीवी सीरियल 'फुलवा' और 'तू आशिकी' में अपने अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री जन्नत जुबैर ने इस स्टंट बेस्ड शो में हिस्सा लेने को लेकर खुलकर बात की है। उनका मानना है कि रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनने के लिए किसी भी खिलाड़ी के लिए उनकी उम्र और अनुभव से ज्यादा जरूरी मानसिक रूप से तैयार होना होता है। बता दें 20 वर्षीय अभिनेत्री इस रियलिटी शो के 12वें सीजन में सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट हैं, जिसमें उनके अलावा 14 कंटेस्टेंट्स और हैं। शो की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है।  

Jannat Zubair: Khatron Ke Khiladi 12 contestant speaks about her experience in the show and her tv journey
जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी मिल चुका है ऑफर 
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में जन्नत ने यह भी बताया, 'हम जिस तरह के स्टंट करते हैं उसका उम्र और अनुभव से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि हम खतरों के खिलाड़ी में जो कुछ भी कर रहे हैं वह हमने पहले कभी नहीं किया है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस शो में सबसे कम उम्र की प्रतियोगी हूं।' गौरतलब है कि जन्नता जुबैर से इस शो के मेकर्स ने पिछले साल भी संपर्क किया था, लेकिन उस समय वह मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसके कारण उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' के निर्माताओं को इसके वें सीजन के लिए मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jannat Zubair: Khatron Ke Khiladi 12 contestant speaks about her experience in the show and her tv journey
Jannat Zubair Rahmani - फोटो : social media

टीवी से बनाई दूरी
बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत जुबैर ने बहुत से सीरियल में काम किया। इनमें 'मत्ती की बन्नो', 'फुलवा' और 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' जैसे कई शो शामिल हैं। लेकिन अब उन्होंने टीवी से दूरी बना ली है। जन्नत जुबैर ने कहा, 'मैंने टीवी में करना बंद कर दिया क्योंकि यह कुछ ऐसा है जो मैंने बचपन से किया है। मुझे एक ब्रेक की जरूरत थी। अगर मैं इसे नहीं रोकती तो मैं सोशल मीडिया को एक्सप्लोर नहीं कर पाती। अब मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आए बदलाव से बहुत खुश हूं।' बता दें कि उन्हें आखिरी बार सीरियल 'तू आशिकी' में काम करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन
Jannat Zubair: Khatron Ke Khiladi 12 contestant speaks about her experience in the show and her tv journey
ये सितारे हैं खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा - फोटो : सोशल मीडिया

ये स्टार्स होंगे शामिल 
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन में जन्नत के अलावा रुबीना दिलैक, सृति झा, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, मिस्टर फैजू, कनिका मान, चेतना पांडे, तुषार कालिया, शिवांगी जोशी, राजीव अदतिया, एरिका पैकार्ड और अनेरी वजानी हैं। इस शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर शनिवार को होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed