फिल्मों की तरह टीवी की दुनिया भी लोगों को खूब आकर्षित करती है। टीवी पर आने वाले सीरियल में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिलता है, जिससे दर्शक भी इसकी तरफ आकर्षित होते हैं और टीआरपी में भी लगातार उछाल होता रहता है। इन्हीं ट्विस्ट की वजह से अनुपमा लगातार एक नंबर पर बना हुआ है। इन टीवी शो में एक ही कहानी को लगातार कई दिनों तक खींचने की वजह से दर्शकों को बोरियत होने लगती है। कुछ भी नया मसालेदार और चटपटा देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में हम आपके लिए आज के टॉप 5 टीवी शो के लेटेस्ट अपडेट लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद शायद आपको इन शोज को देखने की जरुरत न पड़े।
Top 5 Serials Updates: मां के सपने को पूरा करेगी बन्नी...शादी के मंडप में बैठेगी शर्लिन, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
अनुपमा
स्टार प्लस के टॉप शो अनुपमा में आज जमकर तमाशा होने वाला है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि बरखा भाभी की दोस्त ने अनुपमा के बाबूजी की बेइज्जती की थी, जिसके बाद अनुपमा ने उसकी जमकर क्लास लगाई थी। आज इसी एपिसोड़ को आगे बढ़ाया जाएगा। जिसके बाद अनुज भी बरखा की दोस्त को खूब सुनाएगा और फिर अनुपमा उसको बाबूजी से माफी मांगने के लिए कहेगी।
गुम है किसी के प्यार में
पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि सई अपने बच्चे को खोने के बाद विराट को बताती है कि डॉक्टर ने कहा है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। इसलिए उन्हें सेरोगेसी और अडोप्शन में से कुछ एक चुनना चाहिए। आज के एपिसोड में सई अपनी सोच में खोई होती है। वह सपना देख रही होती है कि वो और विराट अपने बच्चे के साथ खेल रहे हैं। सई विराट के पास जाती है और कहती है कि हमें माता-पिता बनने के लिए किसी एक विकल्प को चुनना होगा। जिसके बाद विराट कहता है कि वह दोनों ऑप्शन के खिलाफ है और फिर वह वहां से चला जाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
एपिसोड की शुरुआत अक्षरा और अभिमन्यु के झगड़े से होती है। अक्षरा उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अभि और नाराज हो जाता है। वह कहता है कि सच कैसे कहा और कब सबके सामने आया है। सभी लोग तुमको निशाना बनाने में लगे हुए हैं। अभी गुस्सा करता है और अक्षरा से बात नहीं करता है।
कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य में ऋषभ प्रीता से कहता है कि वह शादी के बाद भी उसके साथ दोस्त की तरह ही रहेगा। वहीं शर्लिन प्रीता बनकर लूथरा हाउस पहुंच जाती है और पृथ्वी प्रीता को किडनैप कर लेता है। शर्लिन ऋषभ के साथ शादी के मंडप में बैठ जाती है और पृथ्वी प्रीता के साथ जबरदस्ती शादी करने की फिराक में होता है।