'कसौटी जिंदगी से' हर घर में पहचान बनाने वाले सिजेन खान सोनी टीवी के शो 'अपनापन' में लीड रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह शो 15 जून से टीवी पर 10 बजे प्रसारित होने लगा है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान सिजेन खान ने बताया कि उन्हें बालाजी प्रोडक्शन का यह शो कैसे मिला।
2 of 4
सिजेन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान सिजेन खान ने कहा कि हर कोई कहता है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना जरूरी है, आपके पास बहुत से संपर्क और एजेंट भी होने चाहिए। लेकिन मेरे पास इनमें से कभी भी कुछ नहीं था। मुझे आज तक जो भी कुछ मिला है, वह मेरे काम की बदौलत मिला है। शक्ति भी मेरे पास मेरे काम की वजह से आया। इस शो के लिए मुझे बालाजी से कॉल आया तो मैंने अपना वीडियो भेजा, उन्हें वो पसंद आया और रोल मुझे मिल गया।
3 of 4
सिजेन खान, राजश्री ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह शो एक पारिवारिक ड्रामा है, जो मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है । इसमें पल्लवी और निखिल की कहानी दिखाई जाएगी, जो वर्तमान में अपने-अपने बच्चों के लिए सिंगल पेरेंट्स हैं। एक तरफ पल्लवी जो अपने बच्चों के लिए सब कुछ करती है, तो निखिल एक सेलेब्रिटी शेफ है जो अपने काम की वजह से अपने बच्चों को समय नहीं दे पाता। पल्लवी और निखिल दोनों को अपने अतीत के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
4 of 4
सिजेन खान, राजश्री ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिजेन ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह शो बिल्कुल अलग है। इस शो को करने के मेरे पास दो कारण थे। पहला तो मैं बालाजी के पास वपास लौट रहा था और दूसरा यह कि इस शो का कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है, जिसे लोग पसंद करेंगे। लोग कहते हैं कि उनका शो बाकी से अलग है आखिर में जाकर सब एक से हो जाते हैं, लेकिन यह शो वास्तव में सबसे अलग है।' राजश्री ठाकुर के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ‘राजश्री के साथ काम करने का यह मेरा पहला मौका है, लेकिन मुझे लगता है कि वह एक शानदार अभिनेत्री हैं। पूरी कास्ट और क्रू बहुत बढ़िया है।’