चार साल पहले कलर्स चैनल पर एक सीरियल प्रसारित होता था जिसका नाम 'बेइंतेहा' था। जैन और आलिया की यह लव स्टोरी भले ही भारत में खास कमाल ना दिखा सकी हो और साल भर के अंदर बंद हो चुका है। मगर अफ्रीकी देश तंजानिया में यह शो इतना पॉपुलर है कि यहां के लोग अपनी बेटी का नाम भी आलिया रखते हैं, जो इस शो की लीड किरदार का नाम है।
2 of 5
Preetika Rao
- फोटो : Instagram
सीरियल 'बेइंतेहा' में प्रीतिका राव ने आलिया हैदर का किरदार निभाया था। वहीं, हरशद अरोड़ा ने जैन उस्मान अब्दुल्ला का रोल किया था। हाल ही में प्रीतिका को तंजानिया में एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए न्योता मिला था। एयरपोर्ट से निकलते वक्त ही फैन्स ने उनको घेर लिया और उनके साथ तस्वीरें लीं।
3 of 5
Preetika Rao
- फोटो : Instagram
'टेलीचक्कर' को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'सबसे पहले तो मैं चौंक गई कि मुझे तंजानिया से न्योता मिला है। मुझे वहां के एक टीवी चैनल ने फोन किया जो स्वाहिली भाषा में 'बेइंतेहा' प्रसारित करता है। उन्होंने मुझे बताया कि बच्चों को मेरा शो खूब पसंद आता है और उनके नाम भी मेरे ऑनस्क्रीन नाम पर रखे जाते हैं।'
प्रीतिका राव ने बताया कि उन्हें Sinema Zetu अवॉर्ड फंक्शन का इंविटेशन मिला था। यह वहां का सबसे बड़ा अवॉर्ड इवेंट माना जाता है। एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं इस फंक्शन की चीफ गेस्ट थी। समारोह में अफ्रीका के कई जाने-माने एक्टर्स मौजूद थे। मुझे तंजानिया के चौथे राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया।'
5 of 5
Preetika Rao
- फोटो : Instagram
इवेंट में प्रीतिका राव फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर के लेबल की ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के साथ साथ उन्होंने जंजीबार में क्रूज का भी लुत्फ उठाया। बता दें कि प्रीतिका राव बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव की बहन हैं।