फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के बारे में आई एक और बुरी खबर, करतूतें देख शो छोड़ गईं 'मैडम'

Wed, 11 Apr 2018 06:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma show host neha pendse quit for another shoot
नेहा पेंडसे
कपिल शर्मा पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ओर उनके नए शो को दर्शकों ने पसंद नहीं किया वहीं दूसरी ओर उन्होंने पत्रकार को गाली देकर बुरे फंस गए हैं। एक बार फिर कपिल डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने नए शो की शूटिंग भी कई बार कैंसिल कर दी।
kapil sharma show host neha pendse quit for another shoot
नेहा पेंडसे

स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल के नए शो की होस्ट नेहा पेंडसे ने भी शो छोड़ दिया है। अब वो 'एंटरटेनमेंट की रात सीजन 2' की शूटिंग कर रही हैं। इसकी शूटिंग चित्राथ स्टूडियो में चल रही है। अब वो कलर्स चैनल के शो का हिस्सा होंगी। 

kapil sharma show host neha pendse quit for another shoot
नेहा पेंडसे

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कपिल अपने शो के शूट के लिए मौजूद नहीं थे। नेहा अपना समय किसी और शो की शूटिंग में इस्तेमाल करना चाहती थीं। पिछले हफ्ते सोनी ने 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का पुराना एपिसोड टेलीकास्ट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma show host neha pendse quit for another shoot
कपिल शर्मा

चैनल के पास कोई नया शो नहीं है। हाल ही में कपिल के दोस्त राजीव ढींगरा ने उनकी हालत के बारे में मीडिया से बात की। उन्होंने कपिल की इस हालत का जिम्मेदार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और 'कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा' की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस को बताया है।

विज्ञापन
kapil sharma show host neha pendse quit for another shoot
कपिल शर्मा
राजीव ने बताया, 'कपिल और मैं पंजाब के छोटे शहर से आते हैं। हम लोग इन लड़कियों की तरह चीजों को मैन्यूपुलेट करना नहीं जानते हैं। कपिल को इस हालत में पहुंचाने के पीछे प्रीति का हाथ है। जैसे ही प्रीति को पता चला कि कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करने जा रहा है, उसने कपिल को बर्बाद करना शुरू कर दिया।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed