TV: अनुपमा से इशिता तक, बचपन में ऐसी दिखती थीं टीवी की ये खूबसूरत बहुएं, पहचान पाना होगा मुश्किल
आयशा सिंह
आयशा सिंह इन दिनों टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ सई जोशी के किरदार में नजर आ रही हैं। सीरियल में उनकी और नील भट्ट की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। आयशा शो में काफी क्यूट नजर आती हैं और बचपन में भी वह काफी क्यूट थीं। आप इस तस्वीर में ये देख सकते हैं।
ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा ‘गुम है किसी के प्यार में’ में निगेटिव किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल में ऐश्वर्या की हरकतों को फैंस ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस बचपन में काफी प्यारी दिखती थीं। उनकी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह काफी प्यार से हंसते हुए नजर आ रही थीं
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘ये हैं मोहब्बतें’ से घर-घर में पहचान बनाई है। इसमें दिव्यांका के काम को खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, लोग उनकी तारीफ करते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी बचपन में भी काफी क्यूट थीं। उनके चेहरे की मासूम मुस्कुराहट इस तस्वीर में देख सकते हैं।
सुंबुल तौकीर खान
सुंबुल तौकीर सीरियल ‘इमली’ में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में एक्ट्रेस का किरदार काफी सिंपल हैं। वह गांव की लड़की बनकर रहती हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि सुंबुल बचपन से ही काफी स्टाइलिश हैं।