फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TROLL: उर्फी जावेद ने हॉलीवुड स्टार को कॉपी कर पहनी ऐसी ड्रेस, लोग बोले- 'बिग बॉस के बाद पागल हो गई'

Mon, 15 Nov 2021 10:11 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 15 Nov 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
TROLL Urfi Javed copied Hollywood star and wore black cut out dress, people said  went crazy after Bigg Boss
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में बनी हुई हैं। उर्फी लगातार ऐसे आउटफिट पहने हुए स्पॉट हो रही हैं, जिसमें उनके कपड़े देखकर फैंस के होश उड़ जाते हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिनेत्री पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में, उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की क्रॉस कट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।


 
उर्फी जावेद ने दिए पोज
उर्फी जावेद इस ब्लैस ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ सिल्वर कलर के इयररिंग को पेयर किया और बालों का बन बनाया हुआ था, जो उन पर काफी जच रहा था। इस मौके पर उर्फी जावेद अपनी रिस्की ड्रेस में मीडियाकर्मियों को पोज देती नजर आ रही थीं।

TROLL Urfi Javed copied Hollywood star and wore black cut out dress, people said  went crazy after Bigg Boss
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस का रिएक्शन
उर्फी जावेद की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर्स अभिनेत्री को एक बार फिर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। कई लोग उनकी ड्रेस पर कमेंट कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उर्फी को मास्क लगाने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'क्या शो ऑफ है। इस लड़की की, बीबी के बाद पागल हो चुकी है।' एक ट्रोलर ने लिखा है, 'पीछे लिखा है नो मास्क, नो एंट्री। यह मैडम फेस को छोड़कर सब जगह मास्क लगाकर आई है।'

TROLL Urfi Javed copied Hollywood star and wore black cut out dress, people said  went crazy after Bigg Boss
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

कैंडल जैनर को किया कॉपी
उर्फी जावेद अपने कपड़े खुद डिजाइन करने में विश्वास करती हैं और इसका एक उदाहरण बिग बॉस ओटीटी के घर में देखने को मिल चुका है। लेकिन कुछ समय पहले हॉलीवुड की नामी मॉडल कैंडल जैनर भी ऐसी ही ब्लैक ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं। इस तस्वीर में कैंडल जैनर काफी हॉट लग रही थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत 1 लाख रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
TROLL Urfi Javed copied Hollywood star and wore black cut out dress, people said  went crazy after Bigg Boss
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी की हिलाया इंटरनेट
कुछ समय पहले भी उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह पीले रंग की ड्रेस में काफी सुदंर लग रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'यलो डर्टी... मुझे नहीं पता कि लोग ये क्यों कहते हैं लेकिन मुझे तो यलो हाइजीनिक कलर लगता है।'

विज्ञापन
TROLL Urfi Javed copied Hollywood star and wore black cut out dress, people said  went crazy after Bigg Boss
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री बनना चाहती हैं उर्फी
उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी से सुर्खियों में आई हैं। उन्होंने टीवी सीरियल्स में काम किया है लेकिन वह बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। लेकिन अभिनेत्री अपने कपड़ों की वजह से अक्सर आलोचकों के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि, अभिनेत्री का मानना है कि वह कभी ऐसे कपड़े नहीं पहनी हैं जिसमें वह अंग प्रदर्शन करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed