फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: महामारी के बाद भी इन सितारों को नहीं मिल रहा मनचाहा वेतन, किसी का छलका दर्द तो किसी ने दिया समर्थन

Thu, 28 Sep 2023 03:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 28 Sep 2023 03:34 PM IST
सार

महामारी के दौरान इन टीवी सितारों की फीस में भारी कटौती हुई थी। हालांकि, महामारी खत्म होने के बाद भी इन सेलेब्स की फीस में कटौती बरकरार है। 

विज्ञापन
TV Celebs Earning Decline after Pandemic from Bharti Singh to Sunil Grover
सेलेब्स के वेतन में कटौती - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत के सितारों के आलीशान बंगले, कार और लाइफस्टाइल को देखकर ऐसा लगता है कि इनके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं है। हालांकि, ये सितारे भी निजी जिंदगी के साथ-साथ करियर के उतार-चढ़ाव से बखूबी जूझते हैं। महामारी के दौर में न सिर्फ आम लोगों बल्कि मनोरंजन जगत के सितारों को भी काफी तकलीफें उठानी पड़ी थीं। फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग बंद हो गई थी, जिससे छोटे स्टार्स को घर चलाने में काफी दिक्कत हुई। इस दौरान कई स्टार्स की फीस में भारी कटौती की गई। हालांकि, महामारी खत्म होने के बाद भी कुछ नामचीन हस्तियों की फीस नहीं बढ़ाई गई, जिसके कारण ये काफी परेशान रहे। वहीं, कुछ सेलेब्स ने इस पर अपना दर्द साझा किया तो कुछ इसके समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते देखे गए- 

TV Celebs Earning Decline after Pandemic from Bharti Singh to Sunil Grover
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में महामारी के बाद फीस में हुई कटौती पर अपना दर्द साझा किया। भारती ने बताया कि पेंडेमिक के बाद उनकी फीस में तकरीबन 50 प्रतिशत की कटौती की गई। भारती के अनुसार, कोविड के कारण शो के बजट पर काफी प्रभाव पड़ा और पूरी इंडस्ट्री का यही हाल रहेगा। हालांकि, किसी आर्टिस्ट को यह बात बिल्कुल नहीं पचेगी कि उसे उसकी काबिलियत के मुकाबले कम पैसे मिले। भारती ने कहा, 'महामारी के पहले मैं जो फीस चार्ज करती थी अगर उसका 25 प्रतिशत भी मुझे नहीं मिलेगा, तो काम नहीं चल पाएगा। अगर एक लाख लेती थी और 50 हजार ले रही हूं, तो छह की जगह तीन ही जोक सुनाऊंगी। हालांकि, जब मैं मंच पर खड़ी हो जाती हूं, तो पैसों की चिंता नहीं करती और अपने टैलेंट का प्रदर्शन करती हूं।'

TV Celebs Earning Decline after Pandemic from Bharti Singh to Sunil Grover
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

महामारी के दौरान मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे की फीस में भी बड़ी कटौती हुई थी। हालांकि, उन्होंने इसका समर्थन किया था। शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सभी एडजस्ट कर रहे हैं पिछले 4 महीनों से। ऐसे हालातों में हम पे कट पर मुद्दा खड़ा नहीं कर सकते।

The Vaccine War Review: एजेंडा फिल्म का दाग बचाने में फंसे विवेक, सब कुछ खरी खरी कहते तो कुछ और बात होती..

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Celebs Earning Decline after Pandemic from Bharti Singh to Sunil Grover
अली असगर - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन अली असगर का नाम भी फीस कटौती वाले सितारों की लिस्ट में शुमार है। महामारी के दौरान से लेकर इसके खत्म होने के बाद तक फीस में आई कमी को लेकर कॉमेडियन ने कहा था, 'हर कोई इस समय नई शुरुआत कर रहा है, ऐसे में मैं स्वार्थी नहीं हो सकता। सिर्फ अपने बारे में ही नहीं सोच सकता, मुझे औरों के बारे में भी सोचना चाहिए। हमें एडजस्ट करना चाहिए।'

Anil Sharma: 'गदर' में गोविंदा को कास्ट करने पर अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह फिल्म हमेशा से सनी के लिए

विज्ञापन
TV Celebs Earning Decline after Pandemic from Bharti Singh to Sunil Grover
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

'भाबीजी घर पर हैं' की पूर्व अभिनेत्री सौम्या टंडन ने भी टिप्पणी की थी कि कैसे महामारी ने दुनिया भर के हर क्षेत्र को प्रभावित किया, जिससे उन्हें वेतन कटौती पर सहमत होना पड़ा। सौम्या ने कहा, 'यह सिर्फ मेरे साथ नहीं, हर किसी के साथ हुआ है। यह उस काम के लिए है जो भविष्य के लिए किया जाना है, यह उस काम के लिए नहीं है जो हम पहले ही कर चुके हैं जिसके लिए भुगतान लंबित हैं। हालांकि, भविष्य में हम जो भी शूट करेंगे, क्योंकि पूरे टीवी उद्योग को कुछ कटौती से गुजरना होगा, यह देखते हुए कि न केवल हमारे देश में, बल्कि दुनिया भर में अर्थव्यवस्था हिल गई है। तो, यह सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि टेलीविजन उद्योग में मेरे सभी दोस्त हैं, मैं केवल उन लोगों के बारे में बात नहीं कर रही हूं जो इस शो में मेरे साथ काम कर रहे हैं, बल्कि मेरे आसपास के सभी लोगों को वेतन में कटौती करने के लिए कहा गया है।'

Animal Teaser: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'एनिमल' का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed