फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: शो के सेट पर अपने पापा से भिड़ीं निमृत कौर, रोते हुए लगाया आरोप, बोलीं- आप हमेशा मुझे नीचा...

Wed, 11 Jan 2023 11:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 11 Jan 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 nimrit kaur ahluwalia argument with her father for sajid khan shiv thackeray in salman khan show
निमृत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में फैमिली वीक चल रहा है। घर में सभी प्रतिभागियों के परिवार के सदस्य एक-एक करके आ रहे हैं और सभी घरवालों के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं, अब घर में निमृत कौर अहलूवालिया के पिता गुरदीप सिंह भी अपनी बेटी की हिम्मत बढ़ाने आ चुके हैं। गुरदीप सिंह ने शो में आते ही अपनी बेटी को गले लगाया और खूब सारा प्यार बरसाया। इस दौरान दोनों के बीच बेहद प्यारी बॉन्डिंग नजर आई, लेकिन आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच तकरार भी देखने को मिलने वाली है। नेशनल टीवी पर निमृत कौर और उनके पापा के बीच बहस हो जाएगी। इस दौरान निमृत फूट-फूटकर कर रोएंगी और अपने पापा से शिकायत करती हुई नजर आएंगी।

Bigg Boss 16 nimrit kaur ahluwalia argument with her father for sajid khan shiv thackeray in salman khan show
निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, 'बिग बॉस 16' के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि गुरदीप सिंह अपनी बेटी निमृत को मंडली से दूर होकर खेलने की बात कह रहे हैं। निमृत और उनके पापा के बीच मंडली के बारे में बातचीत चल ही रही थी कि इस दौरान गुरदीप सिंह बोलते हैं कि साजिद ने स्टेन को क्यों कहा कि वह एक समय आने पर धोखा देगी। तुम्हें मंडली के बाहर भी देखना चाहिए। इस पर निमृत कौर भड़क जाती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



एथनिक ड्रेस में हॉटनेस का तड़का लगाती हैं आम्रपाली दुबे

Bigg Boss 16 nimrit kaur ahluwalia argument with her father for sajid khan shiv thackeray in salman khan show
निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : insta

पापा की बातों को सुनकर निमृत कौर को अच्छा नहीं लगता है और वह वहां से उठकर जाने लगती हैं। इसके बाद निमृत का गुस्सा फूट पड़ता है और वह नेशनल टीवी पर ही अपने पापा से लड़ बैठती हैं। निमृत कहती हैं कि दुनिया के माता-पिता अपने बच्चों को कहते हैं वाओ, लेकिन आप हमेशा मुझे नीचा दिखाते हैं।

'आरआरआर' ने ऐसे चढ़ी कामयाबी की सीढ़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 nimrit kaur ahluwalia argument with her father for sajid khan shiv thackeray in salman khan show
निमृत कौर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में निमृत कौर अहलूवालिया मजबूत प्रतिभागी हैं, लेकिन वह हमेशा मंडली में ही खेलती हुई नजर आई हैं। इस मंडली में साजिद खान, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर हैं। वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड में खुद शो के होस्ट सलमान खान भी निमृत कौर को अलग से खेलने की सलाह दे चुके हैं। यही बात अब उनके पिता ने भी कही, लेकिन मंडली के बारे में सुनकर निमृत को अच्छा नहीं लगा। अब यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि निमृत अपनी मंडली के साथ खेल खेलती हैं या फिर वह पिता और सलमान खान की सलाह के बाद अलग अवतार में दिखाई देंगी।

Varisu VS Thunivu: साउथ का अगला सुपरस्टार कौन? अजित कुमार और थलपति विजय के फैंस में छिड़ी जंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed