फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिग एक्ट्रेस को प्रोड्यूसर ने कहा, 'किस करो', मां ने जमकर लताड़ा

Tue, 13 Mar 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
TV Actress Jannat Rahmani Mother Had Heated Argument With Tu Aashiqui Makers Over Kissing Scene
Tu Aashiqui

टीवी सीरियल 'तू आशिकी' में पंक्ति और अहान की लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लीड रोल निभा रहे रित्विक अरोड़ा और जन्नत जुबैर रहमानी की लोकप्रियता भी इस शो की वजह से बढ़ गई है। शो के मौजूदा ट्रैक में दोनों के कई रोमांटिक सीन्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, हाल ही में सेट पर उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब एक्ट्रेस जन्नत की मां ने एक सीन का विरोध किया।

TV Actress Jannat Rahmani Mother Had Heated Argument With Tu Aashiqui Makers Over Kissing Scene
Jannat Zubair Rahmani

शो के मेकर्स लीड पेयर के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माना चाहते थे जिसके लिए लीड एक्टर्स को एक दूसरे को किस करना था। जब प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस जन्नत को किसिंग सीन के बारे में बताया तो यह बात एक्ट्रेस की मां को नागवार गुजरी और उन्होंने इसका विरोध किया। 'स्पॉटब्वॉय' में छपी खबर के मुताबिक जब मेकर्स इंटीमेट सीन से कॉम्प्रोमाइज करने को तैयार नहीं हुए तो एक्ट्रेस की मां और शो के मेकर्स के बीच काफी बहस हुई।

TV Actress Jannat Rahmani Mother Had Heated Argument With Tu Aashiqui Makers Over Kissing Scene
Jannat Zubair Rahmani

बता दें कि शो की एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी नाबालिग हैं। उनकी उम्र सिर्फ 16 साल है। ऐसे में उनकी मां नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी फिलहाल इंटीमेट सीन्स करें। खबर है कि शो के लिए अग्रीमेंट साइन करते वक्त एक्ट्रेस की मां को भरोसा दिलाया गया था कि उनकी बेटी कोई किसिंग सीन नहीं करेगी। खबर है कि दोनों पक्षों के बीच उस सीन को लेकर तनातनी अभी भी बरकरार है। जन्नत के परिवार ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actress Jannat Rahmani Mother Had Heated Argument With Tu Aashiqui Makers Over Kissing Scene
Jannat Zubair Rahmani

जन्नत जुबैर रहमानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। साल 2011 में आए सीरियल 'फुलवा' में उन्होंने लीड रोल किया था। इसके बाद वह सीरियल 'हार जीत', 'फीयर फाइल्स', 'एक थी नायिका', 'सियासत', 'महाकुंभ', 'गुमराह', 'मेरी आवाज ही पहचान है', 'शनि' में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
TV Actress Jannat Rahmani Mother Had Heated Argument With Tu Aashiqui Makers Over Kissing Scene
Tu Aashiqui

टीवी सीरियल 'तू आशिकी' में एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी 'पंक्ति' नाम की वैश्या का किरदार निभा रही हैं। कहानी के प्लॉट के मुताबिक पंक्ति गायिका बनना चाहती है। इस काम में अहान (रित्विक अरोड़ा) उसकी मदद करता है। महेश भट्ट के को-प्रोडक्शन में बन रहे इस सीरियल में गौरी प्रधान तेजवानी और 'हातिम' फेम एक्टर राहिल आजम भी अहम किरदार निभा रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed