{"_id":"5b0103c14f1c1bd9408b69aa","slug":"tv-actor-ravi-dubey-ranveer-singh-alauddin-khilji-look-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिलजी लुक को हूबहू कॉपी कर गया ये एक्टर, आपने पहचाना क्या?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिलजी लुक को हूबहू कॉपी कर गया ये एक्टर, आपने पहचाना क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
alauddin khilji
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' में सभी ने रणवीर सिंह के किरदार को इतना सराहा कि भविष्य में अगर अलाउद्दीन खिलजी की बात होगी तो लोग रणवीर सिंह को ही याद करेंगे। फिल्म देखकर ही इस बात का अंदाजा लग गया था कि अलाउद्दीन खिलजी जैसे नकारात्मक किरदार को निभाने के लिए रणवीर ने कितनी मेहनत की होगी। अब इंटरेनट पर एक और अलाउद्दीन खिलजी की फोटो वायरल हो रही है।
ravi dubey
सोशल मीडिया पर अचानक 'पद्मावत' के अलाउद्दीन खिलजी की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई लेकिन क्या आप भी इस फोटो को देखकर धोखा खा गए हैं? अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है।
A post shared by Ravi Dubey (@ravidubey2312) on
ravi dubey
वायरल हो रहे फोटो में अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में नजर आ रहा यह एक्टर रणवीर सिंह नहीं बल्कि यह टीवी एक्टर रवि दुबे हैं। रवि एक बार फिर एक नए शो के साथ टीवी पर आने वाले हैं। शो का नाम है 'सबसे स्मार्ट कौन?'। इस शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। जिसमें आम लोगों की इंटेलिजेंस और स्मार्टनेस देखने को मिलेगी।
A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta) on
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि रवि दुबे स्टार प्लस के रियरिटी शो राइजिंग स्टार के सीजन 2 को होस्ट कर चुके हैं। रवि ने 'अलाउद्दीन खिलजी' के लुक में रणवीर को इस हद तक कॉपी किया है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। अब देखना होगा कि यह शो कितना कमाल दिखा पाता है।
विज्ञापन
Ravi Dubey
रवि दुबे फिल्म '3Dev'से बतौर लीड एक्टर डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में केके मेनन, करण सिंह ग्रोवर और कुणाल रॉय कपूर भी हैं।