रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने कुछ दिन पहले ही सगाई की थी। दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे हालांकि, शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। प्रिंस और युविका उन सेलेब्स में शामिल हैं जो अपने प्यार का इजहार करने से झिझकते नहीं हैं।
VIDEO: बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट ने रैंप पर कर दिया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, फिर हुआ कुछ ऐसा
हाल ही में एक फैशन शो के दौरान प्रिंस ने युविका को रैम्प पर जाकर प्रपोज किया। इस दौरान हाथों में गुलाब देने के बाद प्रिंस रैम्प पर ही गिर गए। फिर उठकर युविका को बड़े प्यार से गले लगा लिया। प्रिंस और युविका के फैन क्लब ने इस फैशन शो के वीडियो जारी किए हैं।
Last night show was fun 😍 @preety_designhut event by. @kanikasindhi
A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on
युविका द्वारा साझा किए गए इस फैशन शो के वीडियो में वह रैम्प पर उतरती हैं और प्रिंस को देखकर उन्हें फ्लाइिंग किस देना बिल्कुल नहीं भूलतीं। इस इवेंट में युविका एक ब्रांड के लिए दुल्हन अवतार में आई थीं। युविका को शो स्टॉपर के तौर पर रैंप वॉक करना था।
प्रिंस अपने प्यार का इजहार करने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले उन्होंने युविका के नाम का हिंदी टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया था। इस टैटू की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। युविका और प्रिंस साथ में कई बार स्पॉट हुए हैं और दोनों के प्यार के किस्से तो आज भी सुर्खियों में रहते हैं। सभी को अब दोनों की शादी का इंतजार है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक जब प्रिंस से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हम इस साल अक्टूबर या नवंबर में शादी करेंगे। यह एक पंजाबी शादी होगी हालांकि अब तक हमने शादी का वेन्यू तय नहीं किया है लेकिन इस साल के अंत तक वह मेरी पत्नी बन जाएंगी।